Ramayana से रणबीर कपूर और यश के पोस्टर रिलीज डेट का चल गया पता! राम और रावण की पहली झलक से हिल जाएगी ऑडियंस?
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/15/article/image/Ramayana-Ranbir-Kapoor-Yash-Poster-1768444674419.jpgरामायण से रणबीर कपूर और यश का पोस्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवीज में से एक है जो इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने की तैयारी में है। फिल्म की पहली झलक शेयर कर दी गई है, लेकिन सिर्फ एनिमिटेड वर्जन में। फिल्म से राम और रावण का पोस्टर आना अभी बाकी है।
यूं तो फैंस को नितेश तिवारी की रामायण से राम और रावण का पोस्टर देखने की बेताबी है, लेकिन अभी तक मेकर्स ने यह इंतजार खत्म नहीं किया है। मगर अब यह इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है। फिल्म से कब राम और रावण का पोस्टर आउट होगा, इसको लेकर एक अपडेट सामने आ गया है।
रणबीर से टक्कर लेने की तैयारी में यश
जैसा कि आपको मालूम हो कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रामायण में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) निभा रहे हैं, जबकि रावण की भूमिका में यश (Yash) हैं। पौराणिक फिल्म से दोनों की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेताब हैं। अब एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों का पहला लुक कब रिवील हो सकता है।
कब जारी होंगे रणबीर कपूर और यश के पोस्टर्स?
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रामायण से रणबीर और यश के पोस्टर्स दो महीने बाद यानी मार्च के महीने में जारी किए जा सकते हैं। यह कयास इसलिए लगाए जा रहे हैं क्योंकि मार्च महीने में राम नवमी है और इस मौके पर मेकर्स फिल्म के पोस्टर्स जारी कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स या स्टार्स की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मालूम हो कि इस साल राम नवमी 27 मार्च को है।
यह भी पढ़ें- Ramayana के लिए रणबीर कपूर ने दीं कई कुर्बानियां, रवि दुबे बोले- \“वह यश से बिल्कुल अलग हैं\“
Ten years of Aspiration. Relentless Conviction to bring the Greatest Epic of all time to the World. An outcome through a collaboration of some of the world’s best to ensure that Ramayana is presented with the greatest amount of Reverence and Respect.
Welcome to the Beginning.… pic.twitter.com/l8pGNqJl4y — Namit Malhotra (@malhotra_namit) July 4, 2025
रामायण की स्टार कास्ट
रामायण में बॉलीवुड, टीवी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे अहम भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म में कौन सा कलाकार किस भूमिका में नजर आने वाला है, यहां देखिए लिस्ट...
[*]भगवान राम- रणबीर कपूर
[*]माता सीता- साई पल्लवी
[*]रावण- यश
[*]हनुमान- सनी देओल
[*]लक्ष्मण- रवि दुबे
[*]मंदोदरी- काजल अग्रवाल
[*]दशरथ- अरुण गोविल
[*]कौशल्या- इंदिरा कृष्णन
[*]कैकयी- लारा दत्ता
[*]सूर्पनखा- रकुल प्रीत सिंह
[*]मंथरा- शीबा चड्ढा
[*]इंद्र देव- कुणाल कपूर
[*]विद्युतजीवा- विवेक ओबेरॉय
रामायण मूवी की रिलीज डेट
कथित तौर पर 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही रामायण दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। पहला पार्ट इसी साल दीवाली (Diwali 2026) पर रिलीज होगी जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा। पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो गई है और एडिटिंग भी कंप्लीट है। अभी फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा फिल्म के VFX पर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ramayana Teaser: \“अवतार 3\“ के साथ होगा रणबीर कपूर की \“रामायण\“ का आगाज, थिएटर में तबाही मचाएंगी दोनों फिल्में
Pages:
[1]