ईडी ऑफिस पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर लगा है पेयजल विभाग के क्लर्क से मारपीट का आरोप
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/15/article/image/RANCHI-ED-NEWS-1768452977975.jpgईडी ऑफिस पहुंची रांची पुलिस। (जागरण)
जागरण संवाददाता, रांची। रांची के एयरपोर्ट थाना में ईडी के अधिकारियों पर दर्ज मारपीट के मामले में रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व जवानों की टीम ईडी कार्यालय पहुंची है।
ईडी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में रांची पुलिस के जवानों की तैनाती हुई है। वहीं ईडी कार्यालय के भीतर सदर डीएसपी, एयरपोर्ट थाना प्रभारी आदि पहुंचे हुए हैं।
पेयजल विभाग के क्लर्क ने आरोप लगाया है कि ED के सहायक निदेशक प्रतीक और उनके सहायक शुभम ने उन्हें ऑफिस बुलाया और उनके साथ मारपीट की।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
Pages:
[1]