cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

अब ट्रंप ने ईरान को कहा थैंक्यू, क्या हत्या की धमकी के बाद बदले US राष्ट्रपति के सुर?

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/17/article/image/Jagran-(97)-1768617076269.webp

ट्रंप ने ईरान सरकार को धन्यवाद कहा (फोटो-रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान की सरकार को धन्यवाद कहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर पोस्ट के जरिए ईरानी सरकार का आभार जाहिर किया, क्योंकि ईरान में हो रहे प्रदर्शन के बीच सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की फांसी रद्द कर दी गई।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, \“मैं इस बात का बहुत सम्मान करता हूं कि ईरान के नेतृत्व ने कल होने वाली सभी निर्धारित फांसी (800 से अधिक) को रद कर दिया है। धन्यवाद!\“
अमेरिका-ईरान के बीच सुधरे हालात

ईरान में लंबे समय से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। इन प्रदर्शनों में हो रही हिंसा दुनिया के सामने एक डरावनी तस्वीर रखी। ईरानी सरकार ने इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए हजारों लोगों को गिरफ्तार किया।

अमेरिका इस मामले में ईरानी सरकार के खिलाफ और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में खड़ा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों के समर्थन में ईरान की सरकार पर हमला करने की धमकी तक दी थी। लेकिन अब ईरानी सरकार के 800 हिरासत में लिए लोगों की फांसी रद कर दी है, जिसके चलते ईरानी सरकार पर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वभाव भी बदला है।

ईरान में आर्थिकी स्थिति के खराब होने की वजह से हालात लगातर बिगड़े। लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे। ईरानी सरकार ने भी माना कि इन प्रदर्शनों में 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। वहीं 10,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल में बंद किया गया।

यह भी पढ़ें- \“मेरे लिए सम्मान की बात\“, मचाडो से नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर गदगद हुए ट्रंप

यह भी पढ़ें- मिस्त्र के पिरामिड से भी OLD नाव, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने खोजी 5,200 साल पुरानी बोट
Pages: [1]
View full version: अब ट्रंप ने ईरान को कहा थैंक्यू, क्या हत्या की धमकी के बाद बदले US राष्ट्रपति के सुर?

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com