deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

घने कोहरे की चादर से ढका दिल्ली-एनसीआर, भीषण ठंड में अलाव बना सहारा; AQI गंभीर होने पर GRAP-3 लागू

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/17/article/image/DEL-FOGGG-1768617412319.webp

घने कोहरे की चादर से ढका दिल्ली-एनसीआर। (Pic- एजेंसी)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा नजर आया। कोहरा इतना ज्यादा रहा कि कई इलाकों में विजिबिलिटी बहुत कम रही। उधर, तापमान भी लगातार गिर रहा है, जिस वजह से पूरा एनसीआर सर्दी से जकड़ा हुआ है।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम रही, जिस वजह से यातायात पूरी प्रभावित हुआ है। जहां दिल्ली आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो उड़ानों पर भी असर पड़ा है। उधर, हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर लाइट जलाकर ही चलना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली और एनसीआर के शहरों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में फिर हवा हुई जहरीली! खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI, GRAP-III लागू
दिल्ली में सर्दी का सितम जारी दिल्ली में सर्दी ने जोर पकड़ा है, न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे गिरकर कई इलाकों में 4 डिग्री के आसपास पहुंच गया। सफदरजंग और अयानगर में सबसे कम 4.3°C दर्ज हुआ, जबकि पलाम और लोधी रोड पर 4.7°C रहा। https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/17/template/image/20260114034L-1768617425566.jpg    IMD के अनुसार, अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-4°C बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आंशिक बादल, सुबह मध्यम से घना कोहरा रहेगा। दिन का अधिकतम 21-23°C और रात का 6-8°C रहने की उम्मीद है। 17 जनवरी तक न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब पहुंचेगा, जबकि दिन का तापमान औसत से 1.6-3°C ऊपर रह सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में GRAP-3 लगते ही इन कामों पर लगी रोक, स्कूल से लेकर वाहनों के चलने तक लागू होंगे नए नियम
प्रदूषण भी बेकाबू

दिल्ली-एनसीआर को ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण की भी मार झेलनी पड़ रही है। शनिवार सुबह भी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों की शुरूआत बेहद खराब हवा के साथ हुई, जहां कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रिकॉर्ड किया गया। वहीं चांदनी चौक में स्थिति सबसे खराब रही जहां का एक्यूआई 500 के आंकड़े तक पहुंच गया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/17/template/image/20260116330L-1768617462848.jpg

शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ प्रमुख इलाकों का हाल



    इलाका / क्षेत्र AQI वैल्यू श्रेणी


   चांदनी चौक
   500
   Severe


   पंजाबी बाग
   472
   Severe


   आनंद विहार
   446
   Severe


   वजीरपुर
   444
   Severe


   द्वारका सेक्टर-8
   426
   Severe


   पटपड़गंज
   392
   Very Poor


   JLN स्टेडियम
   390
   Very Poor


   विकास सदन, गुरुग्राम
   355
   Very Poor


   वसुंधरा
   272
   Poor


   सेक्टर-62, नोएडा
   234
   Poor



ग्रैप-3 फिर से लागू

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने फिर से खतरनाक स्तर छू लिया है। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की GRAP उप-समिति ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। समिति ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में तत्काल प्रभाव से GRAP के Stage-III (\“Severe\“ Air Quality, AQI 401-450) के सभी उपाय लागू करने का निर्णय लिया है।


#WATCH | Delhi: Visuals from near the Delhi-Noida-Delhi (DND) flyway and surrounding areas as a thick layer of toxic smog blankets the city pic.twitter.com/tjByLf9kZR — ANI (@ANI) January 17, 2026


यह proactive कदम है, ताकि स्थिति और बिगड़े नहीं। Stage-III के अलावा पहले से लागू Stage-I और Stage-II के सभी प्रतिबंध भी जारी रहेंगे। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) की भविष्यवाणी के अनुसार, धीमी हवाओं, स्थिर वायुमंडल, प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों और प्रदूषकों के फैलाव न होने से आने वाले दिनों में दिल्ली का औसत AQI 400 के पार जाकर \“Severe\“ श्रेणी में प्रवेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में \“कोल्ड वेव\“ का अलर्ट: दिल्ली से यूपी तक पारा गिरा, पंजाब में तापमान 0°C दर्ज
Pages: [1]
View full version: घने कोहरे की चादर से ढका दिल्ली-एनसीआर, भीषण ठंड में अलाव बना सहारा; AQI गंभीर होने पर GRAP-3 लागू

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com