चंडीगढ़ में मेयर के लिए जंग, कोई भी दल तय नहीं कर पाया प्रत्याशी, नामांकन के लिए बचा सिर्फ एक सप्ताह
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/17/article/image/meyor5-1768641196464.webpमेयर चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस-आप के पास 18-18 वोट।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मेयर चुनाव 29 जनवरी को होने वाले हैं और 22 जनवरी को नामांकन दाखिल किए जाने हैं। इस समय तक कोई भी राजनीतिक दल मेयर प्रत्याशी तय नहीं कर पाया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी अभी तक कोई नाम फाइनल नहीं किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी में प्रत्याशी के लिए पांच से अधिक पार्षद लाबिंग कर रहे हैं।
कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह आप के प्रत्याशी का समर्थन करेगी। वर्तमान में भाजपा और कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के पास समान 18-18 वोट हैं। ऐसे में दोनों ही दल एक-दो वोट बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।
आम आदमी पार्टी भाजपा में गई अपनी दोनों पार्षदों को वापस लाने के लिए दबाव बना रही है, जबकि भाजपा एक-दो दिनों में आप को और झटका देने की योजना बना रही है। भाजपा नाराज चल रहे पार्षदों को साधने की तैयारी कर रही है।
इस बार चुनाव हाथ उठाकर होना है, इसलिए दोनों दल पहले से यह सुनिश्चित करेंगे कि बहुमत के आंकड़े उनके पास हों। अंकों का यह हिसाब चुनाव से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।
दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह चौकस हो गई है। चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह और सह प्रभारी डाॅ. सन्नी सिंह चंडीगढ़ में डेरा डाल चुके हैं, जहां वे पार्षदों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और भाजपा की चालों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
Pages:
[1]