LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

महराजगंज में मतदाता सूची सुधार हेतु चार विशेष अभियान, हर बूथ पर मिलेगी सहायता

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/17/article/image/VoterList-1768642996093.webp

17–18 जनवरी और 31 जनवरी तथा एक फरवरी को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान। जागरण



जागरण संवाददाता, महराजगंज। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए चार दिवस में विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे। इन अभियानों का उद्देश्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ना, त्रुटियों में सुधार करना तथा अपात्र नामों को हटाना है।

अभियान के दौरान जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि विशेष अभियान की तिथियों में सभी मतदान केंद्रों पर पदाभिहित अधिकारी और आवश्यक स्टाफ की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विशेष अभियान 17 जनवरी (शनिवार), 18 जनवरी (रविवार), 31 जनवरी (शनिवार) और एक फरवरी (रविवार) को आयोजित किए जाएंगे। इन तिथियों में जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता सूची से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसमें मतदाताओं के लिए हर मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां मतदाताओं को आवेदन पत्र भरने में सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- नेपाल में डकैती के मामले में चार भारतीय सहित सात गिरफ्तार, संगठित गिरोह बनाकर देते थे घटना को अंजाम

नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित सभी आवश्यक फॉर्म पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। प्राप्त होने वाले सभी दावे और आपत्तियों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाएगा, ताकि उनकी समय पर जांच और निस्तारण किया जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि विशेष अभियान की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए शहरी क्षेत्रों में लाउडस्पीकर के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक प्रचार के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी।
Pages: [1]
View full version: महराजगंज में मतदाता सूची सुधार हेतु चार विशेष अभियान, हर बूथ पर मिलेगी सहायता

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com