आसमान में चक्कर लगाने के बाद वापस लौटीं तीन उड़ानें, Dense Fog के कारण पांच हो गईं निरस्त
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/17/article/image/Dense-Fog-in-Lucknow-Dainik-Jagran-1768651245747.webpचौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह नौ बजे विजिबिलिटी शून्य
जागरण संवाददाता, लखनऊ : घने कोहरे ने एक बार फिर शनिवार को रेल और विमान सेवाओं पर बुरा असर डाला। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह नौ बजे विजिबिलिटी शून्य हो गई। लखनऊ आ रहीं तीन उड़ानें आठ चक्कर काटने के बाद रनवे पर नहीं उतर सकीं।
कोहरे के कारण नहीं उतरने वाली इन उड़ानों को दिल्ली डाइवर्ट किया गया। मौसम ठीक होने के बाद यह उड़ानें लखनऊ पहुंचीं। इसी तरह पांच उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। वहीं, शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें कोहरे की धुंध में फंस गईं। दो दर्जन ट्रेनें घंटों की देरी से लखनऊ आयीं।
इंडिगो एयरलाइन और एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को सुबह नौ बजे के करीब लखनऊ एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उड़ान सेवाओं पर असर पड़ने की सूचना देते हुए लेटलतीफी को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी। सुबह आठ बजे से 10 बजे तक लखनऊ एयरपोर्ट पर उड़ानें सबसे अधिक प्रभावित रहीं।
लखनऊ एयरपोर्ट ने बिजनौर की ओर से लैंडिंग के लिए कैट-3बी इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम को शुरू कर दिया। ऐसी उड़ानें जो इस सिस्टम के तहत अपग्रेड हैं और उनके पायलट लैंडिंग करने के लिए प्रशिक्षित हैं। उनकी लैंडिंग तो एयरपोर्ट पर हो गई, लेकिन तीन उड़ानों के पायलट हवा में आठ चक्कर लगाने के बाद भी लैंडिंग नहीं करा सके। लगातार होल्डिंग पाथ पर रहने के कारण उड़ानों का ईंधन भी खत्म होने लगा। एटीसी से अनुमति लेकर इन उड़ानों को दिल्ली डाइवर्ट किया गया।
नहीं उतर सकीं ये फ्लाइट्स
रस-अल-खैमाह से सुबह आठ बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आइएक्स- 125) लखनऊ पहुंची। यहां आसमान में छह चक्कर काटने के बाद उड़ान दिल्ली डाइवर्ट हो गई। मुंबई से सुबह 8:35 बजे लखनऊ पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आइएक्स- 1026 आसमान में आठ चक्कर काटने के बाद दिल्ली लौट गई। रियाद से सुबह नौ बजे लखनऊ पहुंचनी वाली फ्लाइनेस की उड़ान एक्सवाइ-333 चार चक्कर काटकर दिल्ली डाइवर्ट हो गई। दोपहर दो बजे के बाद यह उड़ानें एक के बाद एक लखनऊ पहुंच सकीं।
यह उड़ानें रहीं निरस्त
6ई-146 चंडीगढ़-लखनऊ
6ई-6244 अहमदाबाद-लखनऊ
6ई-2107 दिल्ली-लखनऊ
6ई-6026 लखनऊ-दिल्ली
6ई-142 लखनऊ-अहमदाबाद
देरी का शिकार होने वाली उड़ानें
उड़ान संख्या कहां से कहां देरी
आइएक्स-198 दुबई-लखनऊ 1:47 घंटा आइएक्स-6ई-1424 शारजाह-लखनऊ 35 मिनट
आइएक्स-125 रस-अल-खैमाह-लखनऊ 5:04 घंटा
एक्सवाइ-333 रियाद-लखनऊ 3:45 घंटा
एस5-228 झारसुगुडा-लखनऊ 2:15 घंटा
क्यूपी-1524 मुंबई-लखनऊ 1:23 घंटा
आइएक्स-194 दुबई-लखनऊ 1:25 घंटा
6ई-6937 मुंबई-लखनऊ 55 मिनट
6ई-2172 दिल्ली-लखनऊ 52 मिनट
आइएक्स-193 लखनऊ-दुबई 1:50 घंटा
आइएक्स-2918 लखनऊ-बेंगलुरु 1:36 घंटा
6ई-523 लखनऊ - हैदराबाद 53 मिनट
6ई-505 लखनऊ-कोलकाता 58 मिनट
6ई-2026 लखनऊ-दिल्ली 43 मिनट
6ई-146 लखनऊ -गुवाहाटी 42 मिनट
डब्ल्यूवाइ-266 लखनऊ-मस्कट 41 मिनट
6ई-6521 लखनऊ-रायपुर 31 मिनट
आइएक्स-1027 लखनऊ-मुंबई 5:08 घंटा
आइएक्स-2173 लखनऊ-दिल्ली 5:27 घंटा
एक्सवाइ-334 लखनऊ-रियाद 3:50 घंटा
एस5-223 लखनऊ-किशनगढ़ 2:06 घंटा
क्यूपी-1526 लखनऊ-मुंबई 1:26 घंटा
आइएक्स-1507 लखनऊ-दिल्ली 1:00 घंटा
6ई-6938 लखनऊ-मुंबई 1:10 घंटा
---------------
अधिक देरी से आने वाली ट्रेनें
12230 लखनऊ मेल 2:55 घंटा
12430 एसी एक्सप्रेस 2:34 घंटा
12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट 4:27 घंटा
15012 चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 4:11 घंटा
12004 शताब्दी एक्सप्रेस 3:05 घंटा
82502 तेजस एक्सप्रेस 6 घंटा
12420 गोमती एक्सप्रेस 4:00 घंटा
15566 वैशाली एक्सप्रेस 5:32 घंटा
15744 फरक्का एक्सप्रेस 9:01 घंटा
12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 3:53 घंटा
13010 दून एक्सप्रेस 3:32 घंटा
12226 कैफियात एक्सप्रेस 4:17 घंटा
12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 11:55 घंटा
15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 4:59 घंटा
15909 अवध आसाम एक्सप्रेस 3:02 घंटा।
Pages:
[1]