cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

मेरठ में निर्माणधीन मकान में ही घुस गए चोर, फिर लेकर चले गए ये सामान

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/17/article/image/01_05_2023-theif_generic__23399925-1768665164257.webp



जागरण संवाददाता, मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की मधुर विहार कालोनी में चोरों ने एक निर्माणधीन में मकान पर धावा बोल दिया, जहां से कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित मकान स्वामी ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने 16 जनवरी को केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पल्लवपुरम निवासी गौरव शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जिसमें गौरव शर्मा ने बताया है कि उनका पल्लवपुरम फेस वन स्थित मधुर विहार कालोनी में मकान निर्माणधीन है। जहां 13 जनवरी की रात को चोरों ने धावा बोलकर बिजली के कीमती तार के बंडल और अन्य सामान चोरी कर लिया।

चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ से दो लाख आंकी की गई है। गौरव जब 14 जनवरी को मकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। पड़ोस की लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर रमेश चंद शर्मा का कहना है की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द चोर को पड़कर चोरी का राजफाश किया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: मेरठ में निर्माणधीन मकान में ही घुस गए चोर, फिर लेकर चले गए ये सामान

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com