Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेक करने में बड़ी गड़बड़ी, दोबारा मुल्याकंन हुआ तो छात्र को 14 की जगह मिले 89 अंक

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/17/article/image/JEE_3D_geometry-1768668462247.webp

इंटरमीडिएट गणित की कॉपी दोबारा चेक हुई तो छात्र को मिले 14 की जगह 89 अंक।



जागरण संवाददाता, अयोध्या। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में बड़ी गड़बड़ी का प्रकरण समाने आया है। इस पर दोषी शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई भी हुई है। वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट के छात्र वंश यादव की गणित विषय की उत्तरपुस्तिका का गलत मूल्यांकन हुआ था।

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जब छात्र की कॉपी दोबारा जांची गई तो उसे 89 अंक प्राप्त हुए। पहले उसे 14 अंक मिले थे। इस पर सख्त कार्रवाई का निर्देश बोर्ड को मिला।

बोर्ड ने मूल्यांकनकर्ता अनंत इंटरमीडिएट कॉलेज खपराडीह के शिक्षक अजय कुमार सिंह पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए उन्हें मूल्यांकन से आजीवन बहिष्कृत कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पवन कुमार तिवारी ने इस आदेश पर अमल करते हुए बोर्ड के अपर सचिव को संबंधित जानकारी भी दे दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी पत्र में उल्लेख है कि छात्र वंश यादव मूल्यांकन से संतुष्ट न होने पर न्यायालय पहुंचा। इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2022 में 2225885618 रोल नंबर की गणित विषय की उत्तर पुस्तिका वंश यादव की है।

इसका मूल्यांकन अयोध्या जिले के जीजीआइसी मूल्यांकन केंद्र पर हुआ। उच्च न्यायालय ने कापी के दोबारा मूल्यांकित करने को कहा। दोबारा विशेषज्ञ से मूल्यांकन कराया गया तो उसे सौ में से 89 अंक प्राप्त हुए।

इस प्राप्तांक के साथ वंश अपने जिले की टापटेन मेधावियों की सूची के पांचवें स्थान पर पहुंच गया। अब उसके कुल प्राप्तांक पांच सौ में से 437 हो गये। इसमें परीक्षक को दोषी पाया गया और बोर्ड को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। शिक्षक से अर्थदंड भी वसूला जाएगा।
Pages: [1]
View full version: यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेक करने में बड़ी गड़बड़ी, दोबारा मुल्याकंन हुआ तो छात्र को 14 की जगह मिले 89 अंक

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com