LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

Jagran Forum में राज्यपाल ने उत्तराखंड के रणबांकुरों को किया याद, बोले- दुश्मन को घर में घुस कर मार रही सेना

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/18/article/image/uttarakhand-governor-in-Jagran-Forum--1768676821709.webp

Jagran Forum Dehradun दैनिक जागरण की ओर से आयोजित जागरण फोरम में वीरभूमि सत्र-रणबांकुरों की भूमि को संबोधित करते राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)। जागरण



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। Jagran Forum Dehradun राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने जागरण फोरम में उत्तराखंड के रणबांकुरों की गौरव गाथा को याद किया।

उन्होंने कहा कि आज सख्त निर्णय व मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के चलते देश की सेना लक्ष्मण रेखा लांघ कर दुश्मन को घर में घुस कर मार रही है।

उन्होंने वर्ष 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य में उत्तराखंड के योगदान को अहम बताया। साथ ही कहा कि सीमावर्ती व ग्रामीण विकास में पूर्व सैनिकों की सहायता से सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

राज्यपाल ने शनिवार को होटल फेयरफील्ड बाय मैरियट में आयोजित जागरण फोरम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के हर घर में सैनिक हैं, जो राष्ट्र सेवा में अपना सहयोग दे रहे हैं। उत्तराखंड में कण-कण में वीरता का भाव है। यहां के युवाओं के भीतर राष्ट्र सेवा का जज्बा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो पूर्व सैनिक हैं, उनमें भी नेतृत्व क्षमता, अनुभव और अनुशासन है। ऐसे में ये सैनिक पूर्व नहीं अभूतपूर्व हैं। ये सैनिक पलायन के कारण खाली हुए गांवों में बदलाव ला सकते हैं।

उन्होंने पूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि वे राज्य के विद्यालय व महाविद्यालयों में जाकर युवाओं के चरित्र निर्माण व राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सेना का कायाकल्प हुआ है। सीमा प्रबंधन व सीमावर्ती इलाकों का लगातार विकास किया गया है।

सेना ने भी स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की संप्रभुता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यहां की वीरांगनाओं ने अपने सुहाग व बच्चों को देश की रक्षा के लिए भेजने में अहम योगदान दिया है। ऐसी वीरांगनाओं की विरासत आज की नारी शक्ति में भी दिखाई देती है।

आज जो हम सुरक्षित हैं वो सैनिकों के त्याग व बलिदान का ही परिणाम है। उन्होंने दैनिक जागरण के संस्थापक स्व. पूर्णचन्द्र गुप्त व पूर्व प्रधान संपादक स्व. नरेन्द्र मोहन को भी याद किया। दैनिक जागरण के निदेशक सुनील गुप्त ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया।

कार्यक्रम का संचालन संपादक, फीचर अनंत विजय ने किया। इस अवसर पर दैनिक जागरण के प्रबंध संपादक तरुण गुप्त, राजनीतिक संपादक आशुतोष झा और राज्य संपादक मनोज झा भी उपस्थित थे।
भविष्य के युद्ध में तकनीकी विशेषज्ञता जरूरी

राज्यपाल ने कहा कि मौजूदा समय में युद्ध का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। इसमें ड्रोन, रोबोट, सेटेलाइट का इस्तेमाल हो रहा है। इसके लिए इस तकनीक से रूबरू होना जरूरी है।

अच्छी बात यह है कि यहां युवा तकनीकी रूप से दक्ष हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश के युवा तकनीक से प्यार करते हैं, उस देश को कोई छू भी नहीं सकता।

यह भी पढ़ें- फिल्में फ्लाप होने का मतलब जिंदगी फ्लाप होना नहीं.., Suniel Shetty की जीवन यात्रा बनी जागरण फोरम की प्रेरक चर्चा

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की विकास यात्रा में सत्यम शिवम सुंदरम का भाव, Jagran Forum में उपराष्ट्रपति ने कही यह बात

यह भी पढ़ें- Jagran Forum में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- जेन-जी का असल धर्म तो भारतीय युवा ही जानता है
Pages: [1]
View full version: Jagran Forum में राज्यपाल ने उत्तराखंड के रणबांकुरों को किया याद, बोले- दुश्मन को घर में घुस कर मार रही सेना

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com