deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

PHOTOS: गणतंत्र दिवस परेड में लद्दाख के ऊंट के साथ बाज भी आएंगे नजर, दिखेगा सेना का पराक्रम और शौर्य

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/18/article/image/RD-Parade-1768686327376.webp

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में शौर्य व शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा।



ध्रुव कुमार, नई दिल्ली। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में शौर्य व शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा। शनिवार को इसका पूर्वाभ्यास किया गया।

इसमें पूर्व में हुए परेड से कई चीजें अलग भी नजर आईं। इसमें लद्दाख के ऊंट और सैन्यकर्मियों के हाथों पर बाज भी शामिल हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/18/template/image/67980417-1768686100676.jpg

इस बार परेड में ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आधुनिक टैंक देखने को मिलेंगे। इसके साथ परेड में लद्दाख के डबल-हंप (दो कूबड़ वाले) बैक्ट्रियन ऊंट पहली बार शामिल किया गया हैं, जो भारतीय सेना के पशु दस्ते का हिस्सा हैं और अत्यंत ठंड व दुर्गम इलाकों में सेना के लिए रसद और गश्त में अहम भूमिका निभाते हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/18/template/image/67980132-1768686123314.jpg

ये ऊंट अपनी सहनशक्ति के लिए जाने जाते हैं, जो -40 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सह सकते हैं और कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए भारत की भौगोलिक विविधता और सेना की ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/18/template/image/67979307-1768686144105.jpg

पहली बार हाथों पर बाज को लेकर मार्च करते जवान नजर आएंगे। डाग स्क्वायड दस्ता भी दिखाई देगा।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/18/template/image/67979286-1768686167081.jpg

मोटरसाइकिल पर सवार जवान परेड में हैरतअंगेज कारनामे दिखाएंगे, जिसे देखकर आप दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो जाएं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/18/template/image/67979347-1768686210746.jpg

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए मोटरसाइकिल पर पूर्वाभ्यास करती महिला जवान जिसे देखकर दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में Republic Day रिहर्सल परेड, 19, 20 और 21 जनवरी को ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट; कर्तव्यपथ के करीब ट्रैफिक बंद
Pages: [1]
View full version: PHOTOS: गणतंत्र दिवस परेड में लद्दाख के ऊंट के साथ बाज भी आएंगे नजर, दिखेगा सेना का पराक्रम और शौर्य

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com