Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

60 हजार कर्ज के चक्कर में युवक को पीट-पीटकर मारा, तीन आरोपी ताला लगाकर फरार

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/18/article/image/maut-1768740062479.webp

60 हजार कर्ज के चक्कर में युवक को पीट-पीटकर मारा



संवाद सूत्र, बिदुपुर। बिदुपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शनिवार की देर रात हुई मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुलहपुर सातन गांव निवासी रामसेवक सिंह के पुत्र 25 वर्षीय रौशन कुमार बताई गई है।

इस घटना के बाद सभी आरोपित घर में ताला बंद कर फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो माह पहले आया था घर

मृतक के पिता रामसेवक सिंह ने आरोप लगाया है कि रौशन हैदराबाद रहता था और करीब दो माह पहले घर आया था। आरोप है कि सैदपुर गणेश निवासी संदीप चाैधरी और सुभाष कुमार ने चार दिन पहले रौशन से 60 हजार रुपये कर्ज लिए थे।

शनिवार की सुबह संदीप ने रौशन को घूमने चलने के बहाने बुलाया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि शनिवार की देर रात गंगा चौधरी के घर पार्टी चल रही थी।
मामूली विवाद में बेरहमी से पीटा

इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रौशन की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इसके बाद सैदपुर गणेश निवासी संदीप चौधरी, सुभाष कुमार और आनंद कुमार पहले उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। रविवार की सुबह उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल ले जाया गया।

वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। रौशन के शरीर पर कई जगह चोट के निशान तथा हाथ-पैर में घसीटने के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद आरोपी अपने-अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो गए।

इस संबंध में बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तकस्वजनों की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Pages: [1]
View full version: 60 हजार कर्ज के चक्कर में युवक को पीट-पीटकर मारा, तीन आरोपी ताला लगाकर फरार

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com