deltin33 Publish time 2026-1-19 00:27:01

2025 में श्रीलंका में सबसे अधिक पर्यटक भारतीय पहुंचे, दूसरे नंबर रहा ये देश

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/Indian-Tourist-in-Sri-Lanka-1768763909132.webp

भारी संख्या में श्रीलंका पहुंचे भारतीय टूरिस्ट। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले साल श्रीलंका में आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या भारतीयों की थी। श्रीलंका के पर्यटन प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2025 में 23 लाख पर्यटक आए, जिनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “भारत निर्विवाद रूप से अग्रणी पर्यटक बाजार है, जहां से 531,511 पर्यटक आए। यह संख्या दूसरे सबसे अधिक पर्यटकों वाले देश से दोगुने से भी अधिक हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 114,000 से अधिक पर्यटकों की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।\“\“
पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत वृद्धि

यह पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि थी। दूसरे स्थान पर आने वाले पर्यटकों में ब्रिटेन के लोग शामिल हैं। वहां से 21,277 पर्यटक आए। भारतीय पर्यटकों की संख्या में प्रति माह औसतन 23 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, दिसंबर में सबसे अधिक 56,715 पर्यटक आए। फरवरी में सबसे कम 35,000 भारतीय पर्यटक आए।

यह भी पढ़ें: कौन से देश में होती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां, किस नंबर पर है भारत?
Pages: [1]
View full version: 2025 में श्रीलंका में सबसे अधिक पर्यटक भारतीय पहुंचे, दूसरे नंबर रहा ये देश