deltin33 Publish time 2026-1-19 00:56:07

अमरोहा में गंगा स्नान कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/women-died-(1)-1768766014619.webp



जागरण संवाददाता, संभल। अमरोहा जनपद के सैदनगली में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रहटौल निवासी महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। स्वजन को जब मौत की जानकारी हुई तो उनका-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बताते हैं कि हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सत्यवीर अपनी पत्नी ऊषा के साथ शनिवार की शाम बृजघाट गंगा स्नान करने गए थे। रविवार की सुबह मौनी अमावस्या का स्नान किया और घर के लिए रवाना हुए।

टेंपो में सवार होकर जैसे ही वह अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में 30 वर्षीय ऊषा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
Pages: [1]
View full version: अमरोहा में गंगा स्नान कर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम