LHC0088 Publish time 2026-1-19 01:56:06

पत्नी का गला रेता, फिर खुद लगा ली फांसी; कुशीनगर में चार महीने पहले हुई थी लव-मैरिज

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/kushinagar-murder-husband-wife-1768767984436.webp



जागरण संवाददाता, कुशीनगर। धारदार हथियार से गला रेत पत्नी की हत्या कर पति ने भी फांसी लगा ली। दोनों का शव देख स्वजन चीख पड़े। हत्या व आत्महत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।

चार माह पूर्व दाेनों ने प्रेम विवाह किया था। लोमहर्षक यह घटना रविवार की रात नौ बजे हुई। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कमरे का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

तरयासुजान के बढ़ई टोला के 22 वर्ष के अरुण शर्मा का विशुनपुरा की दलित जाति की नेहा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नवंबर 2025 में दोनों ने घर वालों की मर्जी के विरुद्ध जाकर मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद अरुण के स्वजन मान गए और वह पत्नी के साथ घर में रहने लगा।

गांव के लोगों के अनुसार रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर अरुण व नेहा में विवाद हो गया। घर के लोग समझा-बुझाकर दोनों को शांत कराए। पति से नाराज नेहा कमरे में चली गई। पीछे से गए अरुण भी कमरे में गया। एक किनारे रखी हंसिया से बेड पर लेटी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

चीख पुकार सुनकर स्वजन आए इससे पहले अरुण भी छत की कुंडी से रस्सी के सहारे लटक गया। खून से लथपथ पड़ी नेहा व फंदे से लटके अरुण के शव को देख स्वजन अवाक रह गए। घटना जंगल में आग की तरह फैल गई। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। चौकीदार ने घटना की सूचना थाने दी।

प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान पहुंचे। उच्चाधिकारियों को बताया। एएसपी, सीओ राकेश प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। फारेंसिक टीम बुला ली गई। टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता हरेंद्र परंपरागत बढ़ई का काम करते है।

एसपी केशव कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। घर में कोई नहीं है। मृतका के घर वालों को सूचना दे दी गई है। शीघ्र ही घटना के कारणों का पता चल जाएगा।
Pages: [1]
View full version: पत्नी का गला रेता, फिर खुद लगा ली फांसी; कुशीनगर में चार महीने पहले हुई थी लव-मैरिज