cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

फेसबुक कमेंट : छह शब्दों के कमेंट से गुस्साई लखीसराय की महिला ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीटा

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/Facebook-comments-A-woman-in-Lakhisarai-1768773929852.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर।



संवाद सूत्र, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। इंटनरेट मीडिया फेसबुक पर की गई टिप्पणी को लेकर उपजा विवाद शनिवार की शाम हिंसक रूप ले बैठा। मेदनी चौकी थाना अंतर्गत झपानी ग्राम स्थित ढाला पर एक महिला ने युवक की सरेआम चप्पल से पिटाई कर दी। इस घटना में युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मेदनी चौकी थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
फेसबुक कमेंट बना विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार झपानी निवासी स्व. वकिलदेव महतो के पुत्र अनिकेत कुमार उर्फ मनीष कुमार आदित्य सुधा पार्लर के प्रोपराइटर हैं। शनिवार की शाम डीह मकससपुर निवासी एक महिला ने चप्पल से जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मेदनी चौकी थाना की 112 डायल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।
युवक की सरेआम चप्पल से पिटाई

महिला ने मेदनी चौकी थाना में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि बीते 9 जून 2025 को मयंक पटेल के फेसबुक पेज पर आदित्य सुधा पार्लर के नाम से उनके खिलाफ आपत्तिजनक और गंदा कमेंट किया गया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। हालांकि महिला ने उस कमेंट का स्क्रीनशाट सुरक्षित रखा था। कमेंट छह शब्दों को बताया जा रहा है। उसी पुराने कमेंट को लेकर शनिवार को दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने युवक की पिटाई कर दी।
युवक ने बताया साजिश की गई है

वहीं दूसरी ओर अनिकेत कुमार उर्फ मनीष कुमार ने इसे साजिश करार देते हुए महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में मेदनी चौकी थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Pages: [1]
View full version: फेसबुक कमेंट : छह शब्दों के कमेंट से गुस्साई लखीसराय की महिला ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चप्पल से पीटा

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com