Chikheang Publish time 2026-1-19 05:26:17

मेरठ में कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज विभाग ने जारी की चेतावनी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/18/article/image/thand-alert-1768758754041.webp



जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर में कोहरे और ठंड का प्रकोप बरकरार है। दोपहर के तापमान में जरूर वृद्धि हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सुबह के समय घना कोहरा रहा और न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मेरठ प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा शहर रिकार्ड किया गया। हरदोई सबसे ठंडा रहा।

वहां न्यूनतम तापमान 3.5 और फुरसतगंज में 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के चलते वायु की गुणवत्ता बदतर स्थिति में पहुंच गई है। सोमवार सुबह घना कोहरा पड़ने की आशंका है।

रात में मेरठ समेत प्रदेश के कई जनपद मनाली, शिमला, नैनीताल और मसूरी जैसे शहरों से ठंडे बने हैं। दिन में जरूर तापमान में वृद्धि देखी गई है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। नम हवाओं का प्रवाह अत्यधिक बढ़ गया है और हवाओं की गति मंद बनी है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि सोमवार सुबह घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। रात में लोगों को सफर करने से बचना चाहिए।

रविवार सुबह घना कोहरा था। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सुबह 7.30 बजे दृश्यता लगभग 10 मीटर थी। तड़के तो दृश्यता शून्य तक हो गई थी। सुबह 10.30 बजे मौसम साफ हुआ और धूप निकली।

अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। सुबह कोहरे के चलते सड़कों पर इक्कादुक्का वाहन नजर आए। शाम होते ही सन्नाटा छा गया। रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या कम हो गई है।
प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान

[*]हरदोई 3.5
[*]फुरसतगंज 3.7
[*]मेरठ, बाराबंकी 4
[*]बरेली 4.5
[*]सुल्तानपुर 4.6
[*]मुजफ्फरनगर 5.4
Pages: [1]
View full version: मेरठ में कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज विभाग ने जारी की चेतावनी