Chikheang Publish time 2026-1-19 07:26:08

Bihar Weather Update: पटना सहित 14 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, ठंड को लेकर मौसम विभाग का अपडेट

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/Weather-Update-Fog-1768787625371.webp

बिहार के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के मौसम में चार से पांच दिनों के दौरान विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। कई स्थानों पर (Bihar Weather Today) घना कोहरा छाए रहने के साथ पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सोमवार को पटना सहित 14 शहरों के बक्सर, भभुआ, रोहतास, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, गयाजी, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, नवादा, बेगूसराय एवं शेखपुरा में घना कोहरा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

दिन में धूप निकलने के साथ पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। दिन की तुलना में रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं। रविवार को 5.0 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर (नालंदा) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 12 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस एवं 27.4 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। गयाजी में सबसे कम दृश्यता 50 मीटर दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
प्रमुख शहरों का तापमान
️ बिहार के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट



    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)


   पटना
   22.1
   9.6


   गयाजी
   22.2
   8.0


   भागलपुर
   22.6
   8.7


   मुजफ्फरपुर
   22.0
   11.6




️ बिहार में ठंड का दौर जारी . न्यूनतम तापमान 7-11°C के बीच . दिन का तापमान भी 22-23°C के आसपास . कोहरे से सावधान रहें . गर्म कपड़े जरूर पहनें
Pages: [1]
View full version: Bihar Weather Update: पटना सहित 14 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, ठंड को लेकर मौसम विभाग का अपडेट