cy520520 Publish time 2026-1-19 07:26:13

Weather Update: झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, 0 पहुंचा मैक्लुस्कीगंज का पारा; रांची में ठंड से राहत

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/Cold--1768788529319.webp

ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रांची-कांके-मैक्लुस्कीगंज। पिछले दो दिनों से तापमान में वृद्धि से जहां राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में कंपकंपाती ठंड से राहत मिली हैतो दूसरी ओर मैक्लुस्कीगंज में सर्दी का सितम जारी है। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Weather Forecast में राहत के संकेत दिए गए हैं। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई गई है। यह स्थिति 23 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। झारखंड में कहीं-कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। साथ ही राज्य में कहीं कहीं शीतलहर की स्थिति देखी गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मैक्लुस्कीगंज का 0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, गुमला का 3.1 डिग्री सेल्सियस तो कांके का 6.3 डिग्री सेल्सियस और राजधानी रांची का अधिकतम 23.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में सुबह सुबह हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा, जबकि बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों तक 19, 20 और 21 जनवरी को तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

इसके बाद अगले दो दिनों तक 22 और 23 जनवरी को तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।
️ रांची का मौसम पूर्वानुमान – अगले 4 दिन



    तारीख अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)


   19 जनवरी
   27
   10


   20 जनवरी
   27
   12


   21 जनवरी
   26
   10


   22 जनवरी
   25
   9




️ अगले चार दिनों में पटना में दिन का तापमान 25–27°C के बीच रहेगा। रातें ठंडी रहेंगी (न्यूनतम 9–12°C)। मौसम साफ-सुथरा रहेगा। हल्के गर्म कपड़े साथ रखें, खासकर सुबह-शाम।
कांके में सर्दी की सौम्य दस्तक, धूप ने बढ़ाया दिन का तापमान

कांके प्रखंड में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम ने अपेक्षाकृत राहत भरा रुख दिखाया। रविवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई। हालांकि सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहा और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

क्षेत्र में वर्षा शून्य रही, जिससे जनजीवन सामान्य बना रहा। हल्की धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली और बाजारों में चहल-पहल भी देखने को मिली। वहीं, हवा की रफ्तार मात्र 1.2 किमी प्रतिघंटा रहने के कारण ठंड की तीव्रता अधिक महसूस नहीं हुई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर कांके में मौसम संतुलित रहा, जहां ठंड और धूप का मिला-जुला असर लोगों को महसूस हुआ।
Pages: [1]
View full version: Weather Update: झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, 0 पहुंचा मैक्लुस्कीगंज का पारा; रांची में ठंड से राहत