Chikheang Publish time 2026-1-19 07:56:18

यूपी में अमृत सरोवर से संवर रहे गांव, एक एकड़ क्षेत्रफल में हो रहे तैयार

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/up-government-1768790594011.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जलवायु परिवर्तन और गिरते भू-जल स्तर की चुनौती के बीच प्रदेश के गांवों को स्थायी जल-सुरक्षा की मजबूत ढाल मिल रही है। अप्रैल 2022 में शुरू हुए मिशन अमृत सरोवर ने ग्रामीण विकास को नई गति दी है। प्रदेश भर में अमृत सरोवरों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

प्रदेश में अब तक 19,111 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 25,000 से अधिक स्थलों पर कार्य प्रगति पर है। इससे प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा हो गया है।

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अमृत सरोवरों का निर्माण न्यूनतम एक एकड़ क्षेत्रफल में किया जा रहा है, जिनकी जल धारण क्षमता लगभग 10,000 क्यूबिक मीटर होती है।

पुराने तालाबों और प्राकृतिक जलभराव क्षेत्रों का वैज्ञानिक ढंग से पुनरुद्धार किया जा रहा है, जिसमें उपयुक्त ढलान, सुदृढ़ तटबंध और वर्षा जल संचयन संरचनाएं विकसित की जा रही हैं।

सरोवरों के चारों ओर नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन जैसे औषधीय, फलदार और छायादार स्थानीय वृक्षों की हरित पट्टी तैयार की जा रही है। इससे पर्यावरणीय संतुलन मजबूत हो रहा है और मिट्टी के कटाव पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है।
Pages: [1]
View full version: यूपी में अमृत सरोवर से संवर रहे गांव, एक एकड़ क्षेत्रफल में हो रहे तैयार