cy520520 Publish time 2026-1-19 08:27:06

1 घंटे 35 मिनट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर Bone Lake अब OTT पर, क्लाइमैक्स उड़ाता है होश!

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/Bone-Lake-OTT-Release-1768791063300.webp

ओटीटी पर रिलीज हुई बोन लेक मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स हमेशा से ही सस्पेंस, मिस्ट्री और इंटेंस से भरे होते हैं। कुछ फिल्मों में सस्पेंस इतना जबरदस्त होता है कि दर्शक अपनी नजरें स्क्रीन से हटा ही नहीं पाते हैं। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई हॉलीवुड मूवी बोन लेक (Bone Lake) भी उन्हीं साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स में से एक है।

मर्सिडीज ब्राइस मॉर्गन के निर्देशन में बनी अमेरिकन एरोटिक थ्रिलर बोन लेक में मैडी हैसन, एलेक्स रो, एंड्रा नेचिता और मार्को पिगोसी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी जोशुआ फ्रीडलैंडर ने लिखी है। यह 1 घंटे 35 मिनट की फिल्म साइकोलॉजी, मिस्ट्री और क्राइम से भरी हुई है।
क्या है बोन लेक की कहानी?

बोन लेक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने से पहले 3 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दो साल पहले यानी 2024 में फैंटास्टिक फेस्ट में फिल्म का प्रीमियर भी हुआ था। फिल्म की कहानी एक कपल की है जो वेकेशन के लिए एक लेकसाइड कंट्री हाउस में जाते हैं, जहां उन्हें एक और कपल मिलता है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/19/template/image/Bone-lake-movie-1768791355225.JPG

यूं तो उन्होंने सिर्फ खुद के लिए हाउस बुक किया था, लेकिन बाद में पता चलता है कि वह डबल बुक है। दोनों दूसरे कपल के साथ हाउस शेयर करने के लिए राजी हो जाते हैं। मगर उन्हें नहीं पता कि उनका ये फैसला कितना खौफनाक होने वाला है। फिल्म की आगे की कहानी खूनी खेल और रहस्यों से भर जाती है।

यह भी पढ़ें- Jio Hotstar की नंबर वन मूवी, 1 घंटे 50 मिनट की मिस्ट्री थ्रिलर में कदम-कदम पर डर और सस्पेंस
बोन लेक किस ओटीटी पर है?

यह फिल्म सिनेमाघरों में काफी पसंद की गई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुई थी। अब तीन महीने के इंतजार के बाद आखिरकार इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर की ओटीटी पर एंट्री हो गई है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Bone Lake On Netflix) पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म में भर-भरकर सस्पेंस, 7.5 IMDb रेटिंग वाली सुपरहिट मूवी OTT पर हुई रिलीज
Pages: [1]
View full version: 1 घंटे 35 मिनट की साइकोलॉजिकल थ्रिलर Bone Lake अब OTT पर, क्लाइमैक्स उड़ाता है होश!