जमुई में विधवा महिला का शव मिलने से हड़कंप, 10 दिन पहले बेंगलुरू से लौटी थी; दो बच्चे अनाथ
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/Bihar-Crime-(3)-1768794564345.webpजागरण संवाददाता, जमुई। बिहार के जमुई में गरही थाना क्षेत्र के कुरवाटांड़ में एक विधवा महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतका की पहचान फुलवा देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है।
मृतका रविवार शाम से ही घर से लापता थी। स्वजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट हुए हैं।
स्वजन के अनुसार मृतका के पति संजय की मौत 5 साल पहले हो गई थी। वह अपने दो बच्चों के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। 10 दिन पहले वह घर लौटी थी। फुलवा की मौत के बाद अब उसके बच्चों के सिर से मां का साया भी छीन गया।
अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी है।
Pages:
[1]