deltin33 Publish time 2026-1-19 11:56:46

हिमाचल के कोटखाई में दिल दहला देने वाला हादसा, दीवार ढहने से नेपाली दंपती की मौके पर मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/Himachal-couple-death-1768805295703.webp

कोटखाई में डंगे के काम में लगे दंपती की दीवार गिरने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो)



संवाद सूत्र, कोटखाई। शिमला जिले के कोटखाई में दीवार गिरने से नेपाली दंपती की मौत हो गई। सुरेंद्र कुमार निवासी छमरोता डाकघर पुड़क तहसील कोटखाई के घर में नेपाली मूल का दंपती प्रेम और अनिता डंगे का काम कर रहे थे। इस दौरान घर की दीवार गिर गई और दोनों दीवार के नीचे दब गए। सूचना पर कोटखाई पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार दंपती काम में व्यक्त था कि अचानक दीवार गिर गई। पुलिस जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि दीवार गिरने का कारण क्या था।
Pages: [1]
View full version: हिमाचल के कोटखाई में दिल दहला देने वाला हादसा, दीवार ढहने से नेपाली दंपती की मौके पर मौत