cy520520 Publish time 2026-1-19 12:56:56

सीतापुर में हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की नकदी और जेवर लूटे

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/sitapur-news-1768808559773.webp

रसूलपुर गांव में डकैती के बाद बिखरा पड़ा गृहस्थी का सामान



संवाद सूत्र, जागरण, सीतापुर। तालगांव के रसूलपुर गांव में शनिवार की देर रात बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लेखपाल के घर से नकदी व जेवरात उठा ले गए।

पीड़ित के मुताबिक पांच लाख रुपये की नकदी और 12 लाख कीमत के जेवर बदमाश उठा ले गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने घटनास्थल का मुआयना किया है। उन्होंने घटना के अनावरण के लिए चार टीम लगाई हैं।

रसूलपुर में लेखपाल पुष्कर वर्मा उनके भाई अजय वर्मा और बंटी वर्मा का संयुक्त घर है। उनका परिवार धान और कपड़ा व्यवसाय करता है। शनिवार रात के करीब 12 बजे हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुस गए। अजय का कहना है कि बदमाशों की संख्या दस से अधिक थी।

असलहे के दम पर उन्हें और उनके भाई व महिलाओं और बच्चों समेत सभी को एक कमरे में बदमाशों ने बंद कर दिया। सभी के मोबाइल और अलमारी की चाबियां भी बदमाशों ने ले लीं। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी के लॉकर और बक्सों से नकदी व जेवर निकाल लिए।

बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट की। बदमाशों के चले जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तब ग्रामीणों को घटना का पता चला। ग्रामीणों पहुंचे और दरवाजा खोलकर परिवारजन को बाहर निकाला। जानकारी होने पर तालगांव कोतवाली आशीष तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

पीड़ितों के बताने पर कई स्थानों पर छापेमारी की। फोरेंसिक टीम और एसओजी की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना किया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/19/template/image/68012821-1768808596043.jpg

रेकी करके की गई लूट

पुलिस को इस घटना में परिवार के नजदीकियों की भूमिका होने की आशंका है। ऑनलाइन और लॉकर के जमाने में इतना कैश और जेवर घर में क्यों रखा गया, पुलिस इस पर भी जांच कर रही है। उधर, इसका पता बदमाशों को कैसे चला, इसको लेकर भी पुलिस काम कर रही है। आशंका है कि रेकी के बाद घटना की गई है।



लूट की घटना हुई है। नकदी और जेवर बदमाश उठा ले गए हैं। घटना के अनावरण के लिए चार टीम लगाई गई हैं। पुलिस की हर पहलू पर नजर है।


                                                                                 अंकुर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक
Pages: [1]
View full version: सीतापुर में हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बनाया बंधक, लाखों की नकदी और जेवर लूटे