cy520520 Publish time 2026-1-19 13:56:29

UP Politics: बसपा का ब्राह्मणों पर फोकस, सोशल इंजीनियरिंग से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/mayawati-bsp-chief-1768810850527.webp

मायावती।



अजय दुबे l जागरण आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 में जीत के लिए भाजपा से असंतुष्ट ब्राह्मणों पर बसपा की नजर है, राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के अपने जन्मदिन पर सोशल इंजीनियरिंग के सहारे अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद बसपा पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। पार्टी छोड़ चुके पूर्व विधायकों के साथ ही पूर्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़े ब्राह्मणों से पदाधिकारी संपर्क कर रहे हैं।

जिला पंचायत चुनाव में ही ब्राह्मण चेहरों को पार्टी से जोड़ने के लिए बसपाई सक्रिय हो गए हैं। जिले की नौ में से छह सीटों पर बसपा ने 2007 और 2012 में जीत दर्ज की थी।
सोशल इंजीनियरिंग के सहारे अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद बसपा पदाधिकारी हुए सक्रिय

दलितों के गढ़ माने जाने वाले आगरा में 2009 के लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी सीट पर सोशल इंजीनियरिंग से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने जीत दर्ज की थी। कई वर्षों तक पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय और बाह से बसपा से विधायक रहे मधुसूदन शर्मा ब्राह्मण को एकजुट करने में सफल हुए।
2017 में नहीं खुला था खाता

2017 के विधानसभा चुनाव से बसपा खाता नहीं खोल सकी है, ब्राह्मण चेहरे भी पार्टी छोड़कर चले गए। उमेश सैंथिया, पंडित ज्ञानेंद्र गौतम, रवि भारद्वाज ने भी बसपा से चुनाव लड़ा, लेकिन ब्राह्मणों को बसपा के लिए एकजुट नहीं कर सके।

जिला पंचायत चुनाव से ही बसपा से ब्राह्मणों को जोड़ने के लिए पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं, अन्य दलों के असंतुष्ट और जिन्हें विधानसभा चुनाव 2027 में टिकट मिलने की उम्मीद नहीं है उनसे संपर्क किया जा रहा है। जिससे विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ब्राह्मणों को एकजुट करने में सफलता मिल सके।
आगरा में बसपा की सीटें

[*]2022 कोई सीट नहीं
[*]2017 कोई सीट नहीं
[*]2012 छह सीट
[*]2007 छह सीट
[*]2002 दो सीट
[*]1996 दो सीट
[*]1993 कोई सीट नहीं



पूर्व में बसपा से चुनाव जीतने और चुनाव लड़ने वालों के संपर्क में बसपाई

बसपा के जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने बताया कि पार्टी के उपाध्यक्ष पंडित संदीप मुखरिया और फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ चुके पंडित रामनिवास शर्मा ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। बसपा छोड़ चुके पूर्व विधायक और बसपा से चुनाव लड़ने वाले भी संपर्क में हैं। पार्टी में ब्राह्मण, अल्पसंख्या, पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पीएम के संसदीय क्षेत्र में बसपा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, 2027 में बनाएंगे BSP की सरकार

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले बसपा का नया दांव, ब्राह्मणों को साधने के लिए प्लान तैयार
Pages: [1]
View full version: UP Politics: बसपा का ब्राह्मणों पर फोकस, सोशल इंजीनियरिंग से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी