LHC0088 Publish time 2026-1-19 15:29:38

ट्रिपल मर्डर से एटा में सनसनी: डॉक्टर, उनकी पुत्रवधू और नातिन की बेरहमी से हत्या

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/police-demo-picture-1768817988664.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, एटा। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी में सोमवार दोपहर दो बजे एक डॉक्टर 60 वर्षीय गंगा सिंह, उनकी पुत्रवधू 40 वर्षीय रत्ना और 12 वर्षीय पौत्री ज्योति की ईंटों व वजनदार हथियारों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंगा सिंह पेशे से आंखों के डॉक्टर थे।
एक महिला को अस्पताल भेजा

घटना में गंगा सिंह की 55 वर्षीय पत्नी श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। घटना के समय घर पर चार लोग ही मौजूद थे। बेटा कमल सिंह और उनकी बेटी लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर थे। बेटा देवांश स्कूल से लौटा तो तीनों को मृत अवस्था में पाया। परिजन रंजिश से इनकार कर रहे हैं। लूटपाट भी नहीं हुई। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: ट्रिपल मर्डर से एटा में सनसनी: डॉक्टर, उनकी पुत्रवधू और नातिन की बेरहमी से हत्या