deltin33 Publish time 2026-1-19 18:56:40

Bihar Jobs 2025: गार्ड से लेकर सुपरवाइजर तक के 1000 पदों पर होगी भर्ती, प्रखंडवार लगेगा रोजगार शिविर

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/Bihar-Jobs-1768830174359.webp



संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी की पहल पर प्रखंडवार एक हजार रिक्तियों के लिए नियोजन शिविर (जॉब कैंप) लगेगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि एजिल सिक्युरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर कुल एक हजार रिक्तियों के लिए प्रखंडवार रोजगार नियोजन शिविर (जॉब कैंप) का आयोजन किया जा रहा है।

प्रखंडवार आयोजित होने वाले जॉब कैंप की शुरुआत 27 जनवरी से होगी। पहले दिन डुमरा प्रखंड परिसर में शिविर लगेगा, जबकि 28 जनवरी को पुपरी, 29 जनवरी को चोरौत, 30 जनवरी को बाजपट्टी और 31 जनवरी को परसौनी प्रखंड में भर्ती कैम्प आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद 02 फरवरी को नानपुर, 03 फरवरी को बेलसंड, 05 फरवरी को रीगा, 06 फरवरी को सुप्पी, 07 फरवरी को बैरगनियां, 09 फरवरी को मेजरगंज, 10 फरवरी को बथनाहा, 11 फरवरी को सोनबरसा, 12 फरवरी को सुरसंड, 13 फरवरी को बोखड़ा और 14 फरवरी 2026 को रुन्नीसैदपुर प्रखंड परिसर में जॉब कैंप लगाया जाएगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह जॉब कैंप पूर्णतः निःशुल्क है और इसमें किसी भी प्रकार का शुल्क या यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा। इसमें सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 150 पद अधिसूचित किए गए हैं, जिसमें शैक्षणिक योग्यता स्नातक के साथ एनसीसी (सी) प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

इस पद के लिए आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा वेतनमान 21,500 से 25,500 रु प्रतिमाह रहेगा। वहीं सुरक्षा गार्ड के लिए 850 पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है।

सुरक्षा गार्ड का वेतन 16,500 से 22,500 रु प्रतिमाह निर्धारित है। दोनों ही पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती पूरे भारतवर्ष में की जाएगी। यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।
Pages: [1]
View full version: Bihar Jobs 2025: गार्ड से लेकर सुपरवाइजर तक के 1000 पदों पर होगी भर्ती, प्रखंडवार लगेगा रोजगार शिविर