Magh Mela 2026 : रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन के बंद द्वार खुले, सभी स्टेशनों पर दोनों ओर से यात्री कर सकेंगे प्रवेश
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/Railway-Lifted-Restrictions-at-Prayagraj-Junction-and-others-station-1768832376085.webpMagh Mela 2026 मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान प्रयागराज जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों पर लगाए गए प्रतिबंध को रेलवे ने हटा लिया है। जागरण
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Magh Mela 2026 मौनी अमावस्या के स्नान के बाद संगम नगरी से श्रद्धालुओं की भीड़ कम होते ही रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। प्रयागराज जंक्शन सहित शहर के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर आवाजाही को लेकर लगाए गए सभी कड़े प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा लिए गए हैं।
सूबेदारगंज, छिवकी, आदि स्टेशनों पर भी राहत
Magh Mela 2026 अब यात्री अपनी सुविधा के अनुसार जंक्शन के सिटी साइड और सिविल लाइंस, दोनों ही ओर से स्टेशन में प्रवेश और निकास कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रयागराज के अन्य रेलवे स्टेशनों यथा सूबेदारगंज गंज, छिवकी, झूंसी, प्रयाग आदि पर भी दोनों ओर से प्रवेश शुरू कर दिया गया है।
17 जनवरी से वन-वे व्यवस्था लागू की गई थी
Magh Mela 2026 रेलवे ने 17 जनवरी से मौनी अमावस्या के मद्देनजर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए \“वन-वे\“ व्यवस्था लागू की गई थी। इसके तहत स्टेशनों पर एक तरफ से प्रवेश और दूसरी तरफ से निकास का नियम बनाया गया था। प्रयागराज जंक्शन पर सिटी साइड से केवल प्रवेश और सिविल लाइंस की ओर से केवल निकास की अनुमति थी, जिसके कारण यात्रियों को भारी सामान के साथ लंबा चक्कर काटना पड़ रहा था। यह प्रतिबंध 20 जनवरी तक प्रस्तावित था, लेकिन परिस्थितियों का आकलन करने के बाद प्रशासन ने इसे समय से पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया।
आवागमन के रास्ते खोले गए : पीआरओ
Magh Mela 2026 प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव अब सामान्य हो गया है, जिसे देखते हुए आवागमन के रास्ते खोल दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आगामी स्नान पर्वों या किसी विशेष परिस्थिति में भीड़ दोबारा बढ़ती है, तो यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर इन प्रतिबंधों को फिर से लागू किया जा सकता है। फिलहाल, जंक्शन के दोनों द्वारों के खुलने से आम यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
Pages:
[1]