Chikheang Publish time 2026-1-19 22:26:55

सांसों का संकट चरम पर! NCR के दो शहर बने देश के सबसे प्रदूषित, दिल्ली तीसरे स्थान पर; AQI 400 के पार

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/19/article/image/Pollution-(81)-1768842698249.webp

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सहित एनसीआर के शहरों में सोमवार को भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली। देश के सबसे अधिक प्रदूषित 10 शहरों में सभी एनसीआर के रहे। लगातार दूसरे दिन गाजियाबाद सबसे अधिक प्रदूषित रहा।

नोएडा दूसरा और दिल्ली तीसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। इन तीनों शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से अधिक यानी गंभीर श्रेणी में रही। आने वाले दिनों में भी प्रदूषण से बहुत अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। यहां की हवा गंभीर या बहुत खराब श्रेणी में रहने का पूर्वानुमान है।

शनिवार रात से दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में है। सोमवार को यहां का एक्यूआई 410 दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण शुक्रवार को ग्रेप का तीसरा चरण लागू किया गया था। उसके एक दिन बाद ही शनिवार से ग्रेप का चौथा चरण लागू है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति कम रहने के कारण अभी हवा जहरीली बनी रहेगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप के अनुसार सोमवार रात को चालू 39 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से 26 में एक्यूआई 400 से अधिक यानी गंभीर श्रेणी में और 12 में 300 से ऊपर यानी बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई दर्ज हुआ। सिर्फ एनएसआइटी द्वारका में एक्यूआई तीन सौ के नीचे रहा।
सोमवार को देश के सबसे प्रदूषित 10 शहर



    शहर AQI


   गाजियाबाद
   425


   नोएडा
   412


   दिल्ली
   410


   गुरुग्राम
   379


   पानीपत
   379


   धारूहेड़ा
   378


   ग्रेटर नोएडा
   375


   बागपत
   348


   भिवाड़ी
   344


   नारनोल
   337




यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अलग-अलग इमरजेंसी नंबरों से छुटकारा; अब एक ही नंबर \“112\“ पर होगा हर समाधान
Pages: [1]
View full version: सांसों का संकट चरम पर! NCR के दो शहर बने देश के सबसे प्रदूषित, दिल्ली तीसरे स्थान पर; AQI 400 के पार