ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने लिया बैडमिंटन से संन्यास
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/Saina-Nehwal-(1)-1768848387848.webpसाइना नेहवाल ने लिया संन्यास
पीटीआई, नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने खेल से संन्यास की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका शरीर अब एलीट खेल की मांगों के अनुरूप उनका साथ नहीं दे रहा है। लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 2023 सिंगापुर ओपन में खेला था।
उन्होंने एक पाडकास्ट में कहा कि मैंने दो साल पहले ही खेलना छोड़ दिया था। मुझे लगा कि मैंने अपनी शर्तों पर खेलना शुरू किया और अपनी शर्तों पर ही विदा लूंगी तो घोषणा करने की जरूरत ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर आप और खेलने में सक्षम नहीं हैं तो कोई बात नहीं।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है
Pages:
[1]