cy520520 Publish time 2026-1-20 00:56:38

Jharkhand Weather Update: रांची समेत पूरे राज्य में 24 जनवरी तक बढ़ेगा तापमान, मिलेगी ठंड से राहत

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/cold-fire-1768850457787.webp

दो दिनों से तापमान में वृद्धि से जहां राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में कंपकंपाती ठंड से राहत मिली है।



जागरण संवाददाता, रांची-कांके। पिछले दो दिनों से तापमान में वृद्धि से जहां राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में कंपकंपाती ठंड से राहत मिली है। कांके में भी खिली धूप ने आमजनों को राहत दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में अगले दो दिनों तक राहत के संकेत दिए गए हैं। अगले दो दिनों 20 और 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना जताई गई है। यह स्थिति 24 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस खूंटी का रिकार्ड किया गया।

वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। ठंड से काफी राहत मिलने की संभावना है।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान :

[*]20 जनवरी : अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
[*]21 जनवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
[*]22 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
[*]23 जनवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस

कांके में सर्दी धूप का संतुलन, ठिठुरन बरकरार

कांके प्रखंड में पिछले 24 घंटे में कांके क्षेत्र का मौसम शुष्क और साफ बना रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन में हल्की धूप ने लोगों को राहत दी।

वहीं न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से सुबह और देर शाम ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया गया। इस अवधि में वर्षा शून्य (0.0 मिमी) रही जबकि 2.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हल्की हवा ने ठंडक को और बढ़ा दिया।

मौसम के इस बदलाव के चलते लोग दिन में धूप का आनंद लेते दिखे, वहीं सुबह-शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
मौसम विज्ञानी रमेश कुमार के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड और दिन में हल्की गर्माहट का यही सिलसिला जारी रह सकता है।
Pages: [1]
View full version: Jharkhand Weather Update: रांची समेत पूरे राज्य में 24 जनवरी तक बढ़ेगा तापमान, मिलेगी ठंड से राहत