Weather forecast : बढ़ रहा तापमान, लेकिन ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, जानिए पूर्व बिहार और सीमांचल के मौसम का हाल
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/Weather-forecast-BHAGALPUR-1768865791741.webpWeather forecast : भागलपुर में आज सुबह का मौसम
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Weather forecast : भागलपुर, बांका सहित बिहार के पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के जिलों में तापमान बढ़ रहाहै। हालांकि अभी ठंड का प्रभाव समाप्त नहीं होगा। धूप खिलती है। लेकिन धूप में गर्मी अभी कम है, इस कारण ठंड का असर अभी जारी है। दोपहर के समय कम ठंड महसूस हो रहा है। लेकिन सुबह और शाम व रात में ठंडहै। हालांकि अब कपकपी आदि नहीं है। हवा चलने में थोड़ी ठंड ज्यादा हो जाती है। संभावना है कि इन इलाकों में अधिकतम तापमान 25 के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान सात से लेकर आठ डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है।
भागलपुर में तापमान बढ़ रहा है जिससे ठंड का असर धीरे धीरे कम होता जा रहा है। ठंड कम होने में हवा का भी साथ मिल रहा है। हवा की गति बहुत धीमी रहती है। हालांकि सुबह के समय कोहरा पूरजोर रहता है। तापमान में रोज वृद्धि हो रही है । हवा की गति भी बहुत कम है। तेज धूप निकल रही है। हालांकि हल्के बादल और कोहरा का असर जारी है। फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।
सुबह में कोहर रहता पूरजोर
भारत मौसम विज्ञान विभाग भागलपुर के मौसम विज्ञानी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। 97 प्रतिशत आद्रता रहा जबकि हवा स्थिर रही। उधर बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 90 प्रतिशत आद्रता के साथ 4.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
भागलपुर शहर में न्यूनतम तापमान पहुंचा 8.7 डिग्री सेल्सियस पर
मंगलवार को सूर्योदय सुबह 6:29 में होगा। जबकि सूर्यास्त संध्या 5:17 बजे। मंगलवार को आसमान पर बादल रहेगा। सुबह कोहरा का असर होगा। धूप निकलेगी लेकिन धूप छांव की स्थिति बनती रहेगी। उत्तर पश्चिमी हवा चलेगी। शाम से रात सुबह तक ठंड का एहसास होगा। तापमान स्थिर रहेगा। अगले दो दिनों में भागलपुर शहर का संभावित अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25.0 और 8.5 के आसपास रहेगी।
Pages:
[1]