cy520520 Publish time 2026-1-20 07:26:45

Bihar Weather Update: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दरभंगा समेत 19 शहरों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/Fog-Alert-1768875120968.webp

बिहार में कोहरे का अलर्ट। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ सुबह-शाम कनकनी बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मंगलवार को राज्य के 19 शहरों के बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना सहित अन्य जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहने के साथ मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। 22-23 जनवरी को तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। सोमवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम दृश्यता 25 मीटर भागलपुर में दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस एवं 29.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

पूर्णिया, किशनगंज एवं सिवान के जीरादेई को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना एवं आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
️ बिहार के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट



    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)


   गयाजी
   25.0
   8.6


   पटना
   24.5
   11.4


   भागलपुर
   24.1
   7.7


   मुजफ्फरपुर
   23.4
   11.6




️ ठंड का असर जारी . न्यूनतम तापमान 7–11°C के बीच . दिन का तापमान 23–25°C . कोहरे से सावधान रहें . गर्म कपड़े पहनें
Pages: [1]
View full version: Bihar Weather Update: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दरभंगा समेत 19 शहरों में घने कोहरे का येलो अलर्ट