cy520520 Publish time 2026-1-20 07:56:42

दो दिन मेरठ दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/download-1768877144972.webp

दो दिन मेरठ में रहेंगे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक



जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दो दिन मेरठ में रहेंगे। उनका भ्रमण कार्यक्रम जारी हो गया है। 21 जनवरी बुधवार को वह बागपत दौरे पर होंगे। बागपत में सुबह 9.45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। दुडभा में परिवहन निगम के नवनिर्मित बस स्टैंड का निरीक्षण करेंगे।

बागपत में भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ता के साथ बैठक करेंगे। बुधवार को तीन बजे हापुड़ जाएंगे। यहां पुलिस लाइन के आवासीय निर्माण कार्यों और जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे।

शाम 7.30 बजे सर्किट हाउस मेरठ आ जाएंगे। 22 जनवरी गुरुवार की सुबह आठ बजे लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के क्रिटिकल केयर सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद गांव जड़ौदा देवबंद सहारनपुर जाएंगे।

वहां से लौटकर राजकीय महिला महाविद्यालय दादरी सरधना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। महापौर कैंप कार्यालय सूरजकुंड में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कलक्ट्रेट में योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

शाम को पीएल शर्मा स्मारक भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
Pages: [1]
View full version: दो दिन मेरठ दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा