cy520520 Publish time 2026-1-20 08:56:10

क्या है 30 Days Rule, कैसे हो जाती है हजारों रुपयों की बचत?

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/Investment-(7)-1768879813915.webp



नई दिल्ली। सोशल मीडिया आने के बाददेखा देखी में हम शो ऑफ पर ज्यादा फोकस करने लगे हैं। हम जरूरतों पर कम फालतू खर्चों पर ज्यादा फोकस करने लगे हैं। 30 डे रूल (30 Day Rule) आपको इन्हीं फालतू खर्चों में काबू करना सिखाता है। आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

How to Use 30 Day Rule: कैसे करें इस्तेमाल?

[*]सबसे पहले आपको हर महीने जरूरी चीजों की एक लिस्ट बनानी होगी।
[*]अब अगर इन जरूरी चीजों के अलावा आपका कुछ खरीदने का मन है, तो 30 दिन का इंतजार करें।
[*]उस सामान या सर्विस को विश लिस्ट पर सेव कर लें।
[*]अब अगर आपको 30 दिन बाद भी उसकी जरूरत महसूस होती है, तब उसे खरीद लें।
[*]इस तरह से आप जरूरी और फालतू खर्चों के बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।


इसके साथ ही सैलरी को बैलेंस डिवाइड करने के लिए 50:30:20 नियम का भी उपयोग कर सकते हैं।
क्या है50:30:20 नियम

[*]50%- जरूरी खर्चों के लिए
[*]30%- मनचाहे खर्चों के लिए
[*]20%- सेविंग और निवेश के लिए


आपको अपनी महीने की सैलरी को50:30:20 नियम पर बांटना होगा। सबसे पहले आपको सैलरी का 50 फीसदी जरूरी खर्चों के लिए रखना होगा। अब 30 फीसदी आप मनचाहे खर्च जैसे कोई नई ड्रेस, बाहर घूमना, मूवी देखना इत्यादि पर खर्च कर सकते हैं।

बाकी का बचा 20 फीसदी आप सेविंग या निवेश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो 20 फीसदी मनचाहे खर्च के लिए और 30 फीसदी सेविंग और निवेश के लिए उपयोग कर सकते हैं। इस तरह से आपकी सेविंग और निवेश रकम और बढ़ जाएगी।
Pages: [1]
View full version: क्या है 30 Days Rule, कैसे हो जाती है हजारों रुपयों की बचत?