Skoda Kushaq Facelift लॉन्च हुई, क्या है खासियत और कितनी है कीमत
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/Skoda-Kushaq-facelift-020556-1768891085522.webpऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में स्कोडा की ओर से सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 20 जनवरी को Skoda Kushaq Facelift को लॉन्च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट में क्या बदलाव किए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/20/template/image/Skoda-Kushaq-facelift-020560-1768892528942.jpg
पेश हुई Skoda Kushaq Facelift
स्कोडा की ओर से भारत में कुशाक को ऑफर किया जाता है। लेकिन 20 जनवरी को इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश कर दिया गया है। फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए गए हैं और कई नए फीचर्स को भी ऑफर किया गया है। इसके साथ ही निर्माता ने मोंटे कार्लो एडिशन को भी पेश किया है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/20/template/image/Skoda-Kushaq-facelift-020559-1768892437907.jpg
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट, कनेक्टिड एलईडी टेल लाइट, सीक्वेंशल इंडीकेटर, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट पार्किंग सेंसर, एबीएस, ईबीडी, टीसीएस, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, एमएसआर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड अलॉय व्हील, सनरूफ, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर दिए गए हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/20/template/image/Skoda-Kushaq-facelift-020561-1768892638465.jpg
कितना दमदार इंजन
स्कोडा की ओर से एसयूवी में पेट्रोल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। जिसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके 1.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन से 110 किलोवाट की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/20/template/image/Skoda-Kushaq-facelift-020558-1768892081161.jpg
कब होगी लॉन्च
स्कोडा की ओर से कुशाक फेसलिफ्ट को भारत में अभी सिर्फ पेश किया गया है। इसकी कीमत की जानकारी मार्च में दी जाएगी। लेकिन अभी से इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/20/template/image/Skoda-Kushaq-facelift-020557-1768892028094.jpg
किनसे होगा मुकाबला
वाहन निर्माता स्कोडा की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही Skoda Kushaq Facelift को पेश कर दिया है। इस एसयूवी में किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।
Pages:
[1]