LHC0088 Publish time 2026-1-20 12:28:05

हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ होगा फेरबदल, CM सुक्खू ने मनाली में दिया बड़ा बयान; किसे मिलेगी कुर्सी?

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/CM-Sukhu-Cabinet-Reshuffle-1768893111977.webp

मनाली में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।



जागरण टीम, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंत्रिमंडल में विस्तार के साथ फेरबदल भी होगा। इसके अलावा मंत्रियों की परफार्मेंस भी देखी जाएगा। इस आधार पर मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। मंगलवार को मनाली में विंटर कार्निवाल का आरंभ करने के दौरान सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।

सीएम सुक्खू हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी हाईकमान के साथ भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा कर चुके हैं।
बयानबाजी के बाद गरमाई है सियासत

गत दिनों लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से अधिकारियों पर सवाल उठाने के बाद चले बयानबाजी के दौर के बाद अब बड़े स्तर पर बदलाव व फेरबदल की संभावना बन रही है। सीएम ने विक्रमादित्य को अपने विभाग पर ध्यान देने की नसीहत दी थी। इसके बाद गत दिवस होलीलॉज में विक्रमादित्य के समर्थन में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे थे।
वरिष्ठ मंत्रियों से छिन सकते हैं विभाग

सीएम सुक्खू ने अब स्वयं स्पष्ट कर दिया है कि विस्तार के साथ फेरबदल भी होगा। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे हैं कि कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग उनसे छिन सकते हैं।
कांगड़ा व मंडी से बन सकते हैं मंत्री

वहीं क्यास लगाए जा रहे हैं मंडी और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर का नाम आगे माना जा रहा है। वहीं, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से संजय रतन, आशीष बुटेल के नाम आगे माने जा रहे हैं।

चर्चा यह भी है कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को भी मंत्री पद मिल सकता है। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष कोई और चेहरा होगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में पेट्रोल और डीजल पर क्यों लगाया गया सेस, आम जनता की जेब पर कितना पड़ेगा बोझ; किसे होगा फायदा?

यह भी पढ़ें: हिमाचल: धर्मशाला में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन, पीपीपी मोड पर स्थापित करेगी सरकार; बढ़ेगा एडवेंचर टूरिज्म
Pages: [1]
View full version: हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ होगा फेरबदल, CM सुक्खू ने मनाली में दिया बड़ा बयान; किसे मिलेगी कुर्सी?