Chikheang Publish time 2026-1-20 13:26:50

जिला पंचायत सदस्य व पति ने किसान से हड़पे 24.60 लाख रुपये, अमरोहा में FIR दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/fir-demo--1768895462458.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अमरोहा। जिला पंचायत के वार्ड 20 की सदस्य व उनके पति पर किसान से 24.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दंपती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हुमायूंनगर में किसान गिरिराज सिंह का परिवार रहता है। उनकी जान पहचान गजरौला के अवंतिका नगर निवासी पिंटू भाटी से थी।
खुद को भाजपा नेता बताता है पिंटू भाटी

पिंटू भाटी खुद को भाजपा नेता बताते हैं। जबकि उनकी पत्नी रेशमा जिला पंचायत के वार्ड 20 से सदस्य हैं। गिरिराज सिंह का आरोप है कि पांच जनवरी 2022 को पिंटू भाटी ने उनके कहा था कि वह गजरौला में मंडी धनौरा रोड पर प्लाटिंग कर रहे हैं। कोई दुकान व मकान सस्ते दाम पर ले लें। गिरिराज सिंह ने मौके पर जाकर एक दुकान देखी तथा 24.60 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। उसके बाद आठ बाद में पिंटू भाटी व उनकी पत्नी रेशमा ने पीड़ित से सारे पैसे ले लिए तथा शीघ्र ही बैनामा कराने का भरोसा दिया। कुछ पैसे उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर भी किए थे।
पुरानी पहचान के चलते जताया भरोसा

चूंकि पुरानी जान-पहचान थी तो गिरिराज सिंह भरोसे में रहे। परंतु लगातार टालने पर शक हुआ। पूछा तो दोनों ने कहा कि उनके पैसे किसी अन्य जमीन में लगा दिए हैं। इस पर उनका शक गहरा गया। लिहाजा 23 अक्तूबर 2025 को गिरिराज सिंह अपने परिचित नितिन सिंह को साथ लेकर पैसे लेने उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि वहां दंपती ने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया तथा मारपीट की।

पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की थी। एसपी के आदेश पर रजबपुर पुलिस ने पिंटू भाटी व उनकी पत्नी रेशमा के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।




जमीन खरीदने का झांसा देकर पिंटू भाटी व उनकी जिपं सदस्य पत्नी रेशमा के विरुद्ध पैसे की धोखाधड़ी करने केे आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
-

अभिषेक यादव, सीओ
Pages: [1]
View full version: जिला पंचायत सदस्य व पति ने किसान से हड़पे 24.60 लाख रुपये, अमरोहा में FIR दर्ज