deltin33 Publish time 2026-1-20 15:28:21

26 जनवरी तक उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली ये फ्लाइट रहेगी कैंसिल, नो-फ्लाई जोन घोषित

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/flight-1768903914259.webp

दूसरी उड़ान अपने तय समय पर संचालित होती रहेगी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर



संस, पंतनगर । राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों से नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इसका सीधा असर दिल्ली–पंतनगर हवाई मार्ग पर देखने को मिला है। हवाई सुरक्षा प्रतिबंधों के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पंतनगर आने वाली पहली उड़ान को 26 जनवरी तक अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया है, जबकि दूसरी उड़ान अपने तय समय पर संचालित होती रहेगी।

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-73254, जो प्रतिदिन दोपहर 12 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर एक बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचती थी, नो-फ्लाई ज़ोन लागू होने के कारण 26 जनवरी तक रद कर दी गई है। हालांकि यात्रियों को राहत देते हुए दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 को प्रभावित नहीं किया गया है।

यह उड़ान दिल्ली से दोपहर तीन बजे रवाना होकर शाम चार बजे पंतनगर पहुंचेगी और पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित होगी।

यह भी पढ़ें- घने कोहरे के चलते लगातार दिल्ली से पंतनगर की दोनों उड़ान रद, यात्री परेशान

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कार्रवाई शुरू, पहले बनेगी 6.5 KM दीवार
Pages: [1]
View full version: 26 जनवरी तक उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली ये फ्लाइट रहेगी कैंसिल, नो-फ्लाई जोन घोषित