Chikheang Publish time 2026-1-20 15:28:30

फरीदाबाद में मुजैड़ी में पुरानी रंजिश के चलते घर पर गोलीबारी, पुलिस जांच में जुटी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/Firing-1768782470981-1768904203154-1768904214479.webp

पुरानी रंजिश के चलते मुजैड़ी में रात को एक मकान पर गोली चलाई।



सुभाष डागर, फरीदाबाद। मुजैड़ी गांव में सोमवार की रात को पुरानी रंजिश के चलते एक घर पर गोली चलाई गई। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। गांव के रहने वाले सतपाल उर्फ विकल का कहना है कि डेढ़ वर्ष पहले उसका भाई एक होटल पर खड़ा हुआ था।

वहां पर गांव के ही रहने वाले राेहित की भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब मामला शांत हो गया था। सब ठीकठाक चल रहा था। रोहित ने सोमवार की रात को उनके घर पर एक राउंड गोली चलाई।

इस दौरान गोली किसी को नहीं लगी। तभी इसके बारे में सतपाल ने 112 नंबर पर सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सदर प्रभारी समर सिंह का कहना है कि आरोपित सतपाल ने रोहित पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाने का आरोप लगाया है।

अभी तक उसने कोई लिखित शिकायत नहीं दी। शिकायत मिलने के बाद भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित रोहित के घर पर 14 जनवरी की रात को गांव के ही रहने वाले गौरव ने चार राउंड गोली चलाई थी। पहला मामला दर्ज किया हुआ है। आरोपित रोहित के खिलाफ पांच मामले पहले से ही थाने में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में गला घोंटकर युवती की हत्या करने वाला साइको किलर दोषी करार, 21 जनवरी को सुनाई जाएगी सजा
Pages: [1]
View full version: फरीदाबाद में मुजैड़ी में पुरानी रंजिश के चलते घर पर गोलीबारी, पुलिस जांच में जुटी