deltin55 Publish time 2026-1-20 15:57:04

Indians visa-free entry in Georgia: अब भारतीयों को जॉर्जिया घूमने के लिए नहीं लेना होगा वीजा; जानिए शर्तें और डिटेल


भारतीय नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वे जॉर्जिया बिना वीजा के घूम सकते हैं — बशर्ते उनके पास अमेरिका, ब्रिटेन, शेंगेन देशों या जापान का वैध वीजा या रेजिडेंस परमिट हो। इस फैसले से अब भारतीय ट्रैवलर्स के लिए काकेशस क्षेत्र की खूबसूरती को करीब से देखना पहले से काफी आसान हो गया है।




जॉर्जिया सरकार ने हाल ही में अपनी वीजा पॉलिसी में बदलाव किया है। जिन भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, शेंगेन देशों (जैसे फ्रांस, जर्मनी आदि) या जापान का वैध वीजा या रेजिडेंस परमिट है, उन्हें अब जॉर्जिया में वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे प्रवेश कर सकते हैं। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
https://data.indianexpress.com/election2019/track_1x1.jpg






जॉर्जियाई अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करना और दोनों देशों के बीच पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। यह फैसला खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कम खर्च में सुंदर और शांत जगहों की तलाश कर रहे हैं।






अगर आपके पास निम्न देशों में से किसी एक का वैध वीजा या रेजिडेंस परमिट है, तो आप जॉर्जिया बिना किसी वीजा के जा सकते हैं:




अमेरिका
यूनाइटेड किंगडम
शेंगेन क्षेत्र (जैसे जर्मनी, फ्रांस, स्पेन आदि)
जापान



अगर इन देशों का वीजा नहीं है, तो घबराइए मत। जॉर्जिया ने अपने वीजा आवेदन की प्रक्रिया को भी आसान बना दिया है। अब बहुत कम दस्तावेजों में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।







जॉर्जिया एक बेहद खूबसूरत देश है जो अपने पहाड़ी नज़ारों, पुराने चर्चों, वाइनयार्ड्स और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है। इसकी राजधानी त्बिलिसी (Tbilisi) पर्यटकों को संस्कृति, इतिहास और आधुनिकता का बेहतरीन मेल देती है।








त्बिलिसी की गलियां, वहां की कला, लोक संगीत और शानदार खाना भारतीय पर्यटकों के दिल में जगह बना सकता है। जो लोग यूरोप जैसी जगह चाहते हैं लेकिन कम बजट में, उनके लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है।







काकेशस एक भौगोलिक और राजनीतिक क्षेत्र है जो यूरोप और एशिया की सीमा पर स्थित है। इसमें मुख्य रूप से तीन देश आते हैं – जॉर्जिया, आर्मेनिया और अजरबैजान। इसके अलावा यह क्षेत्र रूस, तुर्की और ईरान से भी जुड़ा है। काकेशस पर्वत श्रृंखला में यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एल्ब्रुस भी शामिल है। इस क्षेत्र की विविधता, संस्कृति और इतिहास इसे एक खास टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाते हैं।




अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें वीजा की जरूरत है, तो आपको निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे:



पासपोर्ट साइज फोटो
पासपोर्ट का स्कैन किया हुआ बायो डेटा पेज
आधार कार्ड और उसमें दर्ज कॉन्टैक्ट डिटेल
पैन कार्ड
बैंक स्टेटमेंट (छह महीने का)

https://www.deltin51.com/url/picture/slot4478.jpg
इनकम टैक्स रिटर्न (तीन साल का)
नौकरी से जुड़ा प्रमाण (सैलरी स्लिप या जॉब लेटर)




इन दस्तावेजों की मदद से आपकी एप्लिकेशन आसानी से और पारदर्शी तरीके से प्रोसेस की जाएगी।




जॉर्जिया सरकार ने भारतीय पर्यटकों से अपील की है कि वे वीजा और ट्रेवल से जुड़ी सभी जानकारी सिर्फ सरकारी वेबसाइटों से ही लें। किसी भी एजेंट या अनऑथराइज्ड वेबसाइट पर भरोसा न करें, क्योंकि इससे धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है। समय पर तैयारी करने से यात्रा आसान और परेशानी-रहित होती है।





Pages: [1]
View full version: Indians visa-free entry in Georgia: अब भारतीयों को जॉर्जिया घूमने के लिए नहीं लेना होगा वीजा; जानिए शर्तें और डिटेल