Chikheang Publish time 2026-1-20 17:27:12

Nitin Nabin: भाजपा का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने पर पैतृक गांव अमावां में खूब उड़े गुलाल; देखि‍ये जश्‍न की तस्‍वीरें

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/Nitin-Nabin-3-1768911632348.webp

अमावां गांव में जश्‍न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। जागरण



संवाद सूत्र, रजौली (नवादा)। BJP President Nitin Nabin: नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पैतृक गांव अमावां में मंगलवार को जश्‍न का माहौल रहा।

अबीर-गुलाल उड़े। गाजे-बाजे की धुन पर लोग थि‍रके। म‍िठाई बांटकर इस क्षण की खुश‍ियां बांटी गईं। लोगों ने कहा क‍ि अमावां ही नहीं, पूरे नवादा और बिहार के लिए यह गौरव का क्षण है।

कार्यक्रम का सूत्रधार अमावां के रुद्र प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं की मदद से पूरे बाजार और गलियों को भाजपा के झंडे से पाट दिया। कार्यक्रम में नितिन नबीन के पदभार ग्रहण का लाइव टेलीकास्‍ट भी किया गया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/20/template/image/Nitin-Nabin-1-1768911655416.jpg

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नितिन के दादा कामेंद्र किशोर सिन्हा बिजली विभाग में नौकरी करते थे। उसी वक्त नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा अपने पिता के साथ पटना चले गए एवं बांकीपुर से 4 बार लगातार विधायक रहे।

वहीं अपने पिता के न‍िधन के बाद नितिन नबीन भी लगातार पांच बार से विधायक जीतते आए हैं। भाजपा ने उन्‍हें एक बड़ी जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है।

चचेरे भाई रवि भूषण प्रसाद सिन्हा ने बताया कि वे पटना से गांव के लोगों के बीच खुशियों में शामिल होने आए हैं। उन्होंने कहा कि हीरे की पहचान करते हुए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/20/template/image/Nitin-Nabin-2-1768911670932.jpg

भाजपा के पूर्व अमावां मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ अजय सिंह ने बताया कि नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से स्थायी अध्यक्ष बनने पर पूरे गांव के लोग खुशियों में झूम रहे हैं।   

लोजपा (रामविलास) के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो. तस्लीमुद्दीन ने बताया कि नितिन हमारे गांव अमावां के हैं, जिन्हें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से उन्हें बहुत खुशी है।   

इस मौके पर भाजपा के नेमदारगंज मंडल अध्यक्ष तपेश्वर सिंह, हिसुआ विधायक अनिल सिंह के पुत्र अमित कुमार, लेधा पंचायत के मुखिया सुरेश राजवंशी, गोपाल कुमार, गुलशन कुमार गौरव कुमार तरूण कुमार समेत कई अन्‍य उपस्‍थ‍ित थे।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/20/template/image/Nitin-Nabin-4-1768911695998.jpg
Pages: [1]
View full version: Nitin Nabin: भाजपा का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने पर पैतृक गांव अमावां में खूब उड़े गुलाल; देखि‍ये जश्‍न की तस्‍वीरें