धनबाद में 34 रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार, डीआरएम ने सराहा
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/Dhanbad-Rail-Division-1768899100529.webpरेलकर्मी को पुरस्कृत करते धनबाद रेल मंडल प्रबंधक अखिलेश मिश्र। (फोटो जागरण)
जागरण संवाददाता, धनबाद। ECR: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेल परिचालन में सतर्कता और सजगता दिखाकर संभावित दुर्घटनाओं को टालने में अहम भूमिका निभाने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/20/template/image/RPF-1768899572464.jpg
मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल सहित अन्य संरक्षा से जुड़ी गंभीर खामियों की समय रहते पहचान कर अधिकारियों को सूचित करने वाले कुल 34 रेलकर्मियों को पुरस्कार प्रदान किया। इन कर्मचारियों की तत्परता और जिम्मेदार कार्यशैली के कारण कई बड़ी रेल दुर्घटनाओं और परिचालन असमानताओं को समय रहते टाला जा सका।
डीआरएम अखिलेश मिश्र ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है और इसमें हर कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने पुरस्कृत रेलकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। डीआरएम ने सभी रेलकर्मियों से संरक्षा नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने और किसी भी असामान्यता की तत्काल सूचना देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) अमित कुमार सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान संरक्षा के महत्व पर चर्चा की गई और भविष्य में भी इस तरह के पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की बात कही गई।
सम्मानित रेल कर्मचारियों की सूची
Sl. No. Name (S/Sri/Smt.) Designation & Stn Deptt.
1
Yogeshwar Prasad
SM/MAZ
Optg
2
Gurudev Kumar
Pointsman/KUMH
Optg
3
Shiv Shankar Kumar
Pointsman/GJD
Optg
4
Mantu Paswan
Pointsman/KRSL
Optg
5
Ranjit Kumar
Pointsman/KDRD
Optg
6
Sabir
SS/KFT
Optg
7
Janbaz Jamal
Pointsman/TORI
Optg
8
Sajan Kumar
Pointsman/OBR
Optg
9
Chintu Kumar
Pointsman/GHQ
Optg
10
Vinay Kumar Rajak
Pointsman/BHME
Optg
11
Sanjeev Kumar
SSE(P.Way)/GJD
Engg
12
Md. Wajid Ali
SSE(P.Way)/LTHR
Engg
13
Pankaj Kumar Roy
SSE(P.Way)/LTHR
Engg
14
Manoj Kumar
SSE(P.Way)/GJD
Engg
15
Vikash Verma
SSE(P.Way)/GMO
Engg
16
Rameshwar Ram
TM-III/DLW
Engg
17
Arun Kumar
SSE/TRD/GJD
TRD
18
Aftab Alam
Sr.Tech/LM/DHN
TRD
19
Pintu Kumar
SSE/TRD/DHN
TRD
20
Vimal Kumar
Tech-II/TRD/SGRL
TRD
21
Ghanshyam Karmali
Tech-I/TRS/GMO
TRS
22
Gyan Prakash
Sr.Tech/SIM/KTH
S&T
23
Vijay Kumar Singh
Sr.Tech/TKN
S&T
24
Ashok Kumar Singh
Sr.Tech/SIM/SNMY
S&T
25
Ankit Kumar
SIM-III/BRKA
S&T
26
Kundan Kumar
SI/RPF/Post/DHN
RPF
27
Ashwini Kumar
CT/RPF/Post/DHN
RPF
28
Md. Akhter Hussain
WBP/PEH
Coal Commercial
29
Xavier Lakra
Sr.CCTC/KLRE
Coal Commercial
30
Nitesh Kumar Patel
Tech-III(F)/BRWD
C&W
31
Dharmendra Kumar Verma
Tech-II(F)/BRWD
C&W
32
Dayanand Kumar Paswan
Tech-II(F)/BRWD
C&W
33
Ajay Kumar
Tech-III(F)/BRWD
C&W
34
Himanshu Ranjan
Tech-III(F)/BRWD
C&W
Pages:
[1]