Chikheang Publish time 2026-1-20 22:26:23

गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो की मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/16_08_2023-etawa_accident_23503384-1768928510543.webp

आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो की मौत।



संवाद सूत्र, गजपुर बाजार। फोरलेन पर तेज रफ्तार में चल रहे दो बाइक सवारों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। इसमें एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह हादसा गगहा थाना के गजपुर बाजार में मंगलवार की शाम गजपुर बाजार के पास हुआ। एक बाइक पर बासुडीहा निवासी रवि और गोलू सीयर मोड़ से बासूडीहा की तरफ जा रहे थे।

वहीं दूसरी बाइक पर बासूडीहा के ही रहने वाले हरेराम व रामबहाल गजपुर से सियर मोड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें गजपुर बाजार के पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचीं, आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक की रफ्तार तेज थी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में हरेराम और रामबहाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
Pages: [1]
View full version: गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो की मौत