deltin33 Publish time 2026-1-20 23:57:19

15 साल में 250 एक्टिवा की चोरी, सिर्फ काले रंग की चुराता था दोपहिया; कैसे खुली पोल?

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/20/article/image/Ahmedabad-crime-1768933541994.webp

अहमदाबाद में हितेश जैन 45 चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार।



राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। बेकारी और पत्नी की बेवफाई ने युवक को वाहन चोर बना दिया। अहमदाबाद के पाश इलाके शाहीबाग में रहने वाले हितेश जैन को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी किए गए 45 दोपहिया बरामद किए हैं।

बीते 15 वर्षों में आरोपित करीब ढाई सौ दोपहिया वाहन चोरी कर चुका है। वह केवल काली एक्टिवा ही चुराता और जब तक उसमें पेट्रोल रहता था, तभी तक उसका उपयोग करता था।

पत्नी की बेवफाई से नाराज हितेश को काली एक्टिवा से नफरत हो गई और वह शहर के विभिन्न क्षेत्रों से इसकी चोरी करने लगा।
15 वर्षों में लगभग 250 काली एक्टिवा चुराईं

15 वर्षों में उसने करीब 250 एक्टिवा की चोरी की। पुलिस उपायुक्त डॉ. हर्षद पटेल के निर्देश पर अपराध शाखा ने शाहीबाग के किरण अपार्टमेंट से 45 वर्षीय हितेश फुटरमल जैन को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 45 दोपहिया बरामद किए।

उसने कक्षा 10 तक तक पढ़ाई की है। वह अपनी मां के साथ पहले शाहीबाग के ही घेवर अपार्टमेंट में रहता था। उसने प्रेम विवाह किया था और पत्नी को काली एक्टिवा भेंट में दी थी। लेकिन पत्नी उसी दोपहिया को लेकर अपने प्रेमी से मिलने जाती थी।

इससे दोनों के रिश्ते गिगड़ गए। बाद में पत्नी अपनी दोनों बेटियों को लेकर चली गई। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि पत्नी हितेश की शराब की लत से परेशान थी।
पत्नी की बेवफाई और शराब की लत भी चोरी का कारण

पिता की मौत के बाद हितेश ने कपड़े का व्यापार शुरू किया लेकिन उसमें सफल नहीं हुआ तो उसकी मां एक फ्लैट व दुकान किराये पर देकर घर चलाने लगी।

उसे जानने वाले बताते हैं कि वह दिखने में काफी शरीफ लगता था। जिससे मिलता उसी से पूछता कि सस्ते में एक्टिवा चाहिए क्या। वह महज तीन से चार हजार रुपये में इसे लोगों को दे देता था। पुलिस के अनुसार, उसके विरुद्ध दोपहिया चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस की आवाजाही से सोसायटी वाले परेशान हो गए तो बाद में यह परिवार शाहीबाग में ही किरण अपार्टमेंट में अपने दूसरे फ्लैट में रहने चला गया। पुलिस का यह भी कहना है कि मानसिक बीमारी के चलते हितेश को दोपहिया चोरी करने की सनक लग गई।
Pages: [1]
View full version: 15 साल में 250 एक्टिवा की चोरी, सिर्फ काले रंग की चुराता था दोपहिया; कैसे खुली पोल?