deltin33 Publish time 2026-1-21 00:26:23

दहेज से परेशान नवविवाहित ने लगाई फांसी, पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति पर दर्ज किया केस

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/Sucide-News-1768935696750.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहित ने फांसी लगा ली। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने आरोपित पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में दिलीप निवासी रेस्ट कैंप, मद्रासी कालोनी ने बताया कि उनकी बड़ी बहन पूजा का विवाह 14 अक्टूबर 2025 को बिरजू निवासी नेहरू कालोनी के साथ स्वर्गपुरी आश्रम, रेसकोर्स में हुआ था।

विवाह के दो दिन बाद उसका पति पूजा को दहेज न लाने का ताना मारने लगा। आरोपित उसकी बहन से दहेज में बाइक न देने को लेकर मारपीट करता था। इस बारे में पूजा अकसर बताती थी।

उन्होंने बताया कि बिरजू को समझाने को प्रयास किया गया, जिस पर वह आश्वासन देता था कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

इस संबंध में उसने ही कई बार लिखित माफीनामा भी लिखकर गवाहों के समक्ष दिया। नौ दिसंबर को बहन पूजा की उनके पति बिरजू, जोकि वर्तमान में कर्नाटक में कार्य कर रहा है, से फोन पर पैसों को लेकर झगड़ा हुआ।

इसके बाद उनके भाई प्रियांशु ने पूजा से बात की तो वह लगातार रो रही थी और कह रही थी कि उसके पति ने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया है।

बिरजू की प्रताड़ना से तंग आकर पूजा ने नौ दिसंबर को सुबह अपने कमरे से लगे बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- दहेज हत्‍या के मामले में पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने सुनाई सजा

यह भी पढ़ें- दहेज में नहीं मिली कार तो ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा...नंदोई ने की छेड़छाड़, बचाने गए पिता और भाई को बनाया बंधक
Pages: [1]
View full version: दहेज से परेशान नवविवाहित ने लगाई फांसी, पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति पर दर्ज किया केस