deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

चमोली : नंदा देवी राजजात व बड़ी जात को लेकर बना गतिरोध खत्म करने आगे आया प्रशासन

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/Nada-devi-rajjaat-Yatra-1768937029256.webp

बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेनि.) हरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी गौरव कुमार से मुलाकात करता शिष्टमंडल। सूवि



संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। नंदा देवी राजजात और बड़ी जात के आयोजन को लेकर पैदा हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

मंगलवार को प्रशासन की कुरुड़ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में गतिरोध के निदान को लेकर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने गतिरोध मिटाने को कुरुड़ व कांसुवा के हक-हकूकधारियों और नंदा देवी राजजात समिति के साथ संयुक्त बैठक का प्रस्ताव रखा, जिस पर कुरुड़ मंदिर समिति ने सहमति जताई।

सिद्धपीठ नंदा देवी मंदिर कुरुड़ के हक-हकूकधारियों की ओर से गठित बड़ी जात आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेनि) हरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में हक-हकूकधारियों और पुजारियों के शिष्टमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार से मुलाकात कर उन्हें बड़ी जात के आयोजन के निर्णय से अवगत कराया।

कर्नल रावत ने बताया कि परंपरा के अनुसार बड़ी जात का आयोजन हर 12 साल बाद होता है। बाद में कुछ लोगों ने इसे नंदा देवी राजजात का नाम दे दिया। बताया कि वर्ष 1987 से सरकारों ने इस आयोजन में अनुदान देकर हस्तक्षेप किया, जिससे आयोजन को लेकर विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हुई।

कहा कि तब से सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर से जुड़े लोगों के साथ नंदा देवी के हक-हकूकधारियों की उपेक्षा को लेकर आवाज उठाई जाती रही है। हालांकि, क्षेत्रवासियों की देवी नंदा के प्रति गहरी आस्था के कारण उन्हें अलग-थलग कर दिया जाता था।

कर्नल रावत ने बताया कि वसंत पंचमी पर समिति की ओर से कुरुड़ में बड़ी जात की तिथि तय की जाएगी और इसी के अनुसार आयोजन भी होगा।

उन्होंने नंदा देवी कुरुड़ से जुड़े कई तथ्य को भी जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अशोक गौड़, सुखवीर रौतेला, नरेश गौड़, भगवती प्रसाद मैंदोली, व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।


नंदा देवी मंदिर कुरुड़ से जुड़े हक-हकूकधारी, पुजारी व समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हुई है। उन्हें मौसम सहित अन्य दुश्वारियों को लेकर जानकारी दी गई। कुरुड़ मंदिर समिति व नंदा देवी राजजात समिति के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर गतिरोध के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है।
- गौरव कुमार, जिलाधिकारी, चमोली


यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : कुरुड़ महापंचायत ने लिया बड़ा फैसला, नंदा देवी बड़ी जात इस वर्ष ही होगी
Pages: [1]
View full version: चमोली : नंदा देवी राजजात व बड़ी जात को लेकर बना गतिरोध खत्म करने आगे आया प्रशासन

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com