deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

अंडा करी बनाने से किया मना तो पत्नी ने दातों से काट दी पति की जीभ, गाजियाबाद में सनसनी

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/Crime-(27)-1768942037148.webp

माेदीनगर की संजयपुरी कालोनी में हैरतअंगेज मामला सामने आया।



जागरण संवाददाता, मोदीनगर। माेदीनगर की संजयपुरी कालोनी में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पति ने घर में अंडा करी बनाने से मना किया तो पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर दी। आरोप यह भी है कि पत्नी शादी से खुश नहीं थी। घटना से गुस्सा पड़ोसियाें ने आरोपित पत्नी व उसके परिवार के लोगों की धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पति का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है।

मोदीनगर की संजयपुरी कालोनी के विपिन कुमार निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी शादी छह महीने पहले ही मेरठ के मलियाना फाटक की ईशा से हुई थी। सोमवार रात को ड्यूटी से विपिन आया तो ईशा ने घर में अंडा करी बनाने के लिए कहा। लेकिन विपिन ने मना कर दिया। कहा घर में अंडा करी कभी नहीं बनी है, अब भी नहीं बनेगी। कुछ और बना लें।

इसपर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ता देखा विपिन की मां गीता व पति रामअवतार ने दोनों को किसी तरह समझाया। जिसके बाद विपिन और ईशा बिना कुछ खाए ही कमरे में सोने चले गए। रात में फिर से दोनों के विवाद बीच हुआ। इसी बीच ईशा ने दांतों से विपिन की जीभ काट दी।

दर्द से कर्राते हुए विपिन कमरे में तोड़फोड़ करने लगा। आवाज सुनकर गीता व रामअवतार उनके कमरे में पहुंचे तो विपिन खून से लथपथ हालत में था। पलंग पर जीभ का कटा हिस्सा पड़ा था। आनन-फानन में विपिन को मोदीनगर के अस्पताल ले जाया गया।
जबरन कराई ईशा की शादी, विपिन को नहीं आने देती थी करीब

आसपास के लोगों ने बताया कि ईशा व विपिन के बीच शारीरिक संबंध बनाने को लेकर भी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि ईशा विपिन को अपने करीब नहीं आने देती थी। शारीरिक संबंध बनाने से रोकती थी। यह बात परिवार को पता चली तो दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

ऐसे में अंदेशा है कि सोमवार रात विपिन ने ईशा पर शारीरिक संबंधों के लिए दबाव बनाया हो, जिसपर ईशा ने जीभ काटी हो। विपिन के स्वजन को ईशा पर अवैध संबंधों का भी शक था। पिता रामअवतार ने बताया कि ईशा शादी से खुशी नहीं थी। उसने कहा था कि विपिन से जबरदस्ती कराई गई है।
रात में हुई घटना सुबह 11 बजे पहुंची पुलिस

घटना रात में करीब एक बजे हुई। स्वजन ने रात में ही डायल 112 पर काल की। लेकिन काल कनेक्ट नहीं हुई। इसके बाद सुबह तक वे विपिन के उपचार में लगे रहे। संजयपुरी कालोनी में पहुंचे तो ईशा ने पहले ही काल कर अपने परिवार के लोगों को यहां बुलाकर अंदर से कुंडी लगा ली थी। इसपर भी स्वजन ने डायल 112 पर कई बार काल की, लेकिन काल कनेक्ट नहीं हुई। इसी बीच ईशा व परिवार के लोगों ने विपिन के स्वजन पर पथराव कर दिया। बचाव में आसपास के लोग कूद पड़े। उन्होंने ईशा व उसके परिवार के लोगों की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। अब हंगामे की सूचना पर पुलिस दौड़ी और मामला शांत कर ईशा को पकड़ा।
साहब... शराब व बीडी पीती है पुत्रवधू

विपिन की मां गीता ने थाने में एसएचओ को बताया कि साहब पुत्रवधू ईशा शराब व बीडी पीती है। रोजाना विपिन पर शराब व बीडी लाने के लिए दबाव बनाती है। इंस्टाग्राम पर पूरे दिन रील बनाती है। रील को मना करने पर ईशा आत्महत्या की धमकी देकर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देती है।
Pages: [1]
View full version: अंडा करी बनाने से किया मना तो पत्नी ने दातों से काट दी पति की जीभ, गाजियाबाद में सनसनी

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com