LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

फरीदाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चलाई छह राउंड गोली, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/Firing-1768956848030.webp

पुरानी रंजिश के चलते एक घर पर तीन हमलावर ने छह राउंड गोली चलाई।



जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। मुजैड़ी गांव में सोमवार की रात को पुरानी रंजिश के चलते एक घर पर तीन हमलावर ने छह राउंड गोली चलाई। राहत की बात यह है कि घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। गांव के रहने वाले सतपाल उर्फ विकल का कहना है कि डेढ़ वर्ष पहले उसका भाई एक होटल पर खड़ा हुआ था।

वहां पर गांव के ही रहने वाले राेहित की भाई के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब मामला शांत हो गया था। सब ठीकठाक चल रहा था। रोहित, उसके भाई राहुल, नितिन उर्फ तुली निवासी मुजैड़ी ने सोमवार की रात को उनके घर पर छह राउंड गोली चलाई। इस दौरान गोली किसी को नहीं लगी।

तभी इसके बारे में 112 नंबर पर पुलिस ईआरवी को सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सदर प्रभारी समर सिंह का कहना है कि आरोपित सतपाल ने रोहित पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर रोहित, राहुल, नितिन के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम तथा जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपित रोहित के खिलाफ पांच मामले पहले से ही थाने में दर्ज हैं। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर चार टीम बनाई गई है, जो तलाश कर रही हैं। बता दें कि आरोपित रोहित के घर भी 14 जनवरी की रात को मुजैड़ी गांव के रहने वाले गौरव ने आइएमटी में शराब के ठेके पास हुई शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी को लेकर चार राउंड गोली चलाई थी।
Pages: [1]
View full version: फरीदाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चलाई छह राउंड गोली, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com