LHC0088 Publish time 2026-1-21 11:56:42

हेलीकॉप्टर में कीजिए हिमाचल की सैर, 3150 रुपये में पहुंचे चंडीगढ़ से शिमला; 3 रूट पर मिलेंगी सेवाएं

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/21/article/image/Helicopter-Service-Himachal-1768977760086.webp

शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से उड़ान भरता हेलीकॉप्टर।



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों व आम लोगों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। शिमला से रिकांगपिओ, भुंतर व चंडीगढ़ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इसका आरंभ किया। इस मौके पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
शिमला से चंडीगढ़ का सफर 3150 रुपये

शिमला से चंडीगढ़ का किराया 3150 रुपये है और महज 25 मिनट में वहां पहुंच सकेंगे। यहां के लिए पवन हंस का हेलीकॉप्टर उड़ेगा।

इसी तरह भुंतर का 3500 व रिकांगपिओ का 4 हजार रुपये किराया तय किया गया है। यहां के लिए हेरिटेज एविएशन का हेलीकॉप्टर उड़ेगा।
अन्य जगह भी बनेंगे हेलीपोर्ट

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू ने कहा कि जब हाई एंड टूरिस्ट आएगा तो हिमाचल को इसका फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 70 के करीब हेलीपैड हैं। अब हेलीपोर्ट बनाए जा रहे हैं।
वीरभद्र सिंह ने रखी थी संजौली हेलीपोर्ट की नींव

उन्होंने कहा कि संजौली हेलीपोर्ट की नींव पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रखी थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अन्य स्थानों के लिए भी इसी तरह की हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करेगी, ताकि स्थानीय लोगों व पर्यटकों को इसका फायदा मिले।

यह भी पढ़ें: धर्मशाला और शाहपुर में बनेगी ईको फ्रेंडली जिपलाइन, सालाना लाखों रुपये होगी कमाई; शिमला रोपवे के लिए नए सिरे से टेंडर नहीं

यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव पर संग्राम: सरकार का 50 नई पंचायतें बनाने का प्रस्ताव, निर्वाचन आयुक्त ने पूछा-पैसे हैं? ...तो होगी देरी
Pages: [1]
View full version: हेलीकॉप्टर में कीजिए हिमाचल की सैर, 3150 रुपये में पहुंचे चंडीगढ़ से शिमला; 3 रूट पर मिलेंगी सेवाएं